Site icon NamanBharat

51 की उम्र में भी अजय देवगन के चक्कर में कुंवारी रह गईं तब्बू, इस अभिनेता से करती थीं बहुत प्यार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां हैं जो अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्ही अभिनेत्रियों में से एक नाम तब्बू का भी आता है। 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में जन्मी अभिनेत्री तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम हाशमी है। तब्बू ने अपने फिल्मी करियर में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों के लोगों का दिल जीत लिया है।

तब्बू सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं जो लगभग 1980 से फिल्म इंडस्ट्री में कार्य कर रही हैं। तब्बू 51 साल की हो चुकी है और यह गुरुवार को अपनाए का 51वां जन्मदिन मनाएंगी। आज हम आपको अभिनेत्री तब्बू के करियर और उनकी निजी जिंदगी से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तब्बू एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। जैसे-जैसे अभिनेत्री की उम्र बढ़ती जा रही है, उनकी खूबसूरती में कोई भी कमी नहीं आई है। आज भी तब्बू बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। तब्बू अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाई रही हैं। इस उम्र में भी तब्बू ने शादी नहीं की है। जी हां, आज भी तब्बू कुंवारी हैं।

आपको बता दें कि तब्बू की मां रिजवाना एक स्कूल टीचर थीं। वह खुद हैदराबाद के सेंटे एन्स हाई स्कूल की छात्रा रहीं। वर्ष 1983 में तब्बू मुंबई आ गई थीं। जहां उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज में 2 साल तक पढ़ाई की थी। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। अभिनेत्री तब्बू को बॉलीवुड इंडस्ट्री में लाने का श्रेय देवानंद को दिया जाता है। जी हां, जिन्होंने अपनी फिल्म “हम नौजवान’ में अभिनेत्री को अवसर दिया था।

अभिनेत्री तब्बू को सबसे बड़ा ब्रेक बोनी कपूर द्वारा निर्मित फिल्म प्रेम से मिली। इस फिल्म को पूरा होने में करीब 8 वर्ष का समय लगा। इस फिल्म के अंदर तब्बू के साथ संजय कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे परंतु यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसी दौरान अभिनेत्री तब्बू “पहला पहला प्यार’ में भी दिखीं परंतु यह फिल्म भी हिट साबित ना हो पाई।

अभिनेत्री तब्बू साल 1994 में फिल्म “विजयपथ” से सुर्खियों में आ गई थीं। इस फिल्म में वह अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आईं और यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। तब्बू ने अपने बेहतरीन अभिनय से सभी दशकों को बेहद प्रभावित किया। तब्बू को इस फिल्म के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का डेब्यू पुरस्कार भी मिल चुका है।

तब्बू इसके बाद कई फिल्मों में नजर आईं और देखते ही देखते वह बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बन गईं। इस दौरान अभिनेत्री तब्बू का नाम बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा था। तब्बू ने अब तक शादी नहीं की है, आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? इसके बारे में खुद तब्बू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। तब्बू ने कहा था कि उनकी शादी ना होने का बड़ा कारण अजय देवगन हैं।

आपको बता दें कि तब्बू के कजिन समीर आर्य और अजय देवगन अभिनेत्री के पड़ोसी थे। तब्बू से मिलने वाले हर लड़के पर उनकी नजर रहा करती थी। तब्बू ने इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि अगर कोई लड़का उनके आसपास नजर आता था तो दोनों मिलकर उनकी पिटाई कर दिया करते थे। इसी वजह से अभी तक उनका विवाह नहीं हो पाया। तब्बू ने बताया था कि आज मैं सिंगल हूं तो वह सिर्फ अजय देवगन की वजह से ही हूं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तब्बू का नाम साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ भी जुड़ा था। जी हां, रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि तब्बू और नागार्जुन ने लगभग 15 साल तक एक दूसरे को डेट किया था परंतु इनका रिश्ता विवाह के बंधन तक ना पहुंच सका। नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे और वह अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। इसी वजह से दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। ऐसा भी बताया जाता है कि तब्बू नागार्जुन से बेइंतहा प्यार करती थीं। वह अभिनेता के लिए इतनी ज्यादा सीरियस थीं कि उन्होंने हैदराबाद में घर पर ले लिया था।

 

 

Exit mobile version