पहली बार सफेद बाल देखकर तोड़ने की न करें भूल, तुरंत आपको करना चाहिए ये काम

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बढ़ती उम्र के साथ-साथ बालों का सफेद होना आम बात होती है परंतु कम उम्र में अगर आपके बाल सफेद होने लगते हैं तो इसके बहुत से कारण हो सकते हैं। गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से बाल सफेद होने की समस्या बहुत आम हो गई है। आमतौर पर देखा गया है कि कम उम्र में अगर काले घने बालों के बीच एक भी सफेद बाल दिख जाता है, तो लोग उसे तोड़ने लगते हैं। परंतु क्या ऐसा घटना सही है?

लोगों को अक्सर देखा गया है कि अगर उनके काले घने बालों में अगर सफेद बाल नजर आता है, तो वह उसे तुरंत तोड़ देते हैं परंतु ऐसा करना ठीक नहीं है। ज्यादातर युवा इस प्रकार का गलत कदम उठाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से पहली बार सफेद बाल दिखने पर क्या करना चाहिए? इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

जानिए पहली बार सफेद बाल दिखने पर क्या करना चाहिए

अगर किसी के बाल कम उम्र में ही सफेद होने शुरू हो जाते हैं, तो इसके पीछे का मुख्य कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल और फूड हैबिट्स है। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा टेंशन और खराब पानी की वजह से भी वक्त से पहले सिर पर सफेद बाल आने लगते हैं।

अगर आपको सफेद बाल दिखते हैं तो चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप कुछ उपाय करके इस समस्या से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो आप उसे तोड़ने की गलती मत कीजिए। अगर आप यह गलती करते हैं, तो इससे सफेद बाल और भी ज्यादा उगने लगते हैं।

कम कैफीन का करें सेवन

अगर वक्त से पहले आपके बाल सफेद हो रहे हैं, तो आप तुरंत कैफीन युक्त चीजों का सेवन कम कर दीजिए। इसके अलावा फोलिक एसिड से भरपूर चीजों का सेवन कीजिए। आप अपनी डाइट में ग्रीन टी को जरूर शामिल कीजिए।

मेहंदी का इस्तेमाल कीजिए

अगर आपके बाल समय से पहले सफेद होना शुरू हो गए हैं, तो बालों की खास देखभाल करने की आवश्यकता है। आप सफेद बालों को रोकने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल कीजिए। यह आपके बालों को प्राकृतिक रूप से ग्लो देने का कार्य करता है। अगर आप मेहंदी का इस्तेमाल नियमित रूप से करते हैं, तो इससे आपके बाल चमकदार बनते हैं। आप मेहंदी का इस्तेमाल प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में भी कर सकते हैं।

ऑयल बेस्ड कलर का करें इस्तेमाल

अक्सर देखा गया है कि सफेद बाल दिखने पर ज्यादातर लोग कलर करने लगते हैं या फिर उन्हें काटना शुरू कर देते हैं परंतु ऐसा करना ठीक नहीं है। अगर आप अपने सफेद बालों को कलर करते हैं तो इससे उनका नेचुरल कलर चला जाता है। अगर आप अपने बालों को कलर करने के लिए रंग चुनते हैं, तो उस समय के दौरान आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि वह ऑयल बेस्ड कलर होना चाहिए। कभी भी अगर आपके बाल बहुत तेजी से सफेद हो रहे हैं तो आप तुरंत कलर मत कीजिए। आप ऑयल बेस्ट कलर इसके लिए चुनें।