रात 10 बजे अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी को आया था शादी का ख्याल, 11 बजे पहुंच गए थे मंदिर, ऐसे हुई थी शादी

शादी के बंधन को बहुत पवित्र माना जाता है। जब कोई विवाह के बंधन में बंधता है तो बहुत सी बातों का ध्यान देता है। लोग अपने मनपसंद का जीवनसाथी चुनते हैं परंतु ऐसा कहा जाता है ना कि जोड़ियां आसमान से ही बन कर आती हैं और इस धरती पर आकर पूरी होती है। आप लोगों ने सुना जरूर होगा कि जिसकी जोड़ी भगवान ऊपर से बना कर भेजता है उसी के साथ इंसान विवाह के बंधन में बंधता है।

मनोरंजन जगत में भी एक ऐसी जोड़ी नहीं है, जिसने लोगों के सामने प्यार की मिसाल पेश की है और यह जोड़ी अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की है, जिनकी शादी को 29 साल पूरे हो गए। अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की शादी के इतने साल बीतने के बाद भी इन दोनों के बीच प्यार बरकरार है और आज ये हंसी खुशी अपना जीवन एक दूसरे के साथ व्यतीत कर रहे हैं।

हंसते मुस्कुराते यह दिन, महीने, साल कब निकल गए, यह भी नहीं जानते होंगे। परंतु इन दोनों के प्यार और शादी से जुड़ा हुआ किस्सा बहुत ही दिलचस्प है, जो उनके फैंस को जरूर जाना चाहिए। आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने एक टॉक शो के दौरान खुद अपनी शादी के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने यह बताया था कि दोनों ने मिलकर अचानक से ही जीवन का इतना महत्वपूर्ण निर्णय किस प्रकार से लिया था।

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की पहली मुलाकात से लेकर शादी तक का किस्सा बहुत अनोखा और दिलचस्प रहा है। इन दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। इन दोनों ने यह बताया था कि यह दोनों एक पार्टी में पहुंचे हुए थे परंतु यह एक दूसरे से पूरी तरह से अनजान थे। अर्चना पूरन सिंह एक सोफे पर बैठ कर आराम से मैगजीन पढ़ रही थीं परंतु अचानक ही एक अनजान शख्स आया और उसने बिना पूछे ही अर्चना पूरन सिंह के हाथों से मैगजीन छीन ली थी।

वह शख्स कोई और नहीं बल्कि परमीत सेठी थे। जब अर्चना पूरन सिंह ने उनकी हरकत देखी तो उनको काफी गुस्सा आ गया लेकिन अगले ही पल जिस अंदाज में परमीत सेठी ने सॉरी बोला तो अर्चना पूरन सिंह आश्चर्यचकित रह गई थीं। बस यही से दोनों की मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया और प्यार का किस्सा भी आगे बढ़ने लगा था।

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी एक दूसरे से प्यार करने लगे और इन दोनों का अफेयर 4 सालों तक चला था। एक रात अचानक से ही बैठे बैठे दोनों को शादी का ख्याल आ गया और सबसे हैरान कर देने वाली बात यह थी कि दोनों उसी समय मंदिर में भी पहुंच गए थे। उस समय रात के 11:00 बज रहे थे। अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी पंडित के पास पहुंचे तो उन्होंने दोनों को सुबह आने के लिए कहा था और वापस भेज दिया। तो फिर क्या था, यह दोनों अगले दिन सुबह फिर मंदिर पहुंच गए और दोनों ने शादी रचा ली।

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने 30 जून 1992 को शादी की थी। जब इन दोनों की शादी की खबर परिवार वालों को पता लगी तो परमीत सेठी के परिवार वाले इस पर बहुत नाराज हुए परंतु उस समय के दौरान सब कुछ ठीक हो गया था। आज इन दोनों की शादी को 29 साल से ज्यादा का समय हो चुका है और यह दोनों एक-दूसरे के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वाकई इन दोनों का प्यार का किस्सा बहुत दिलचस्प है और इसकी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है।