कोई फिल्म तो कोई टेलीविजन में बना रहा अपना करियर, जानिए अब क्या कर रहे हैं रोडीज के ये 12 विजेता

टेलीविजन पर ऐसे कई रियलिटी शो आते हैं जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्हीं में से एमटीवी का मशहूर टीवी रियलिटी शो रोडीज हमेशा से ही सबका पसंदीदा रहा है। यह शो खासतौर से युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है। अब तक रोडीज शो सबसे सफल साबित हुआ है। हर सीजन के दौरान इस शो ने कुछ दिलचस्प उम्मीदवारों को पेश किया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस शो के कुछ विजेताओं के बारे में बताने वाले हैं। आखिर यह अब क्या करते हैं? चलिए जानते हैं इसके बारे में…

रणविजय सिंह

साल 2003 में एमटीवी रोडीज का पहला सीजन ऑन एयर हुआ था। रणविजय सिंह इस शो के विजेता रहे थे। रणविजय सिंह कई शो को होस्ट कर चुके हैं। रणविजय सिंह कई फिल्मों और टेलीविजन शोज में भी नजर आ चुके हैं। उन्हें लंदन ड्रीम्स (2009) और एक्शन रिप्ले (2010) में अभिनय करते हुए देखा जा चुका है।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना रोडीज के दूसरे सीजन के हिस्सा रह चुके हैं। सिर्फ हिस्सा नहीं रहे बल्कि उन्होंने इस सीजन को जीता भी था। साल 2004 में यह शो टीवी पर प्रसारित किया गया था। आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। इन्होंने बॉलीवुड कि कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। इनका नाम बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार है।

शालीन मल्होत्रा

रोडीज सीजन 3 का हिस्सा बनने के बाद शालीन मल्होत्रा ने टेलीविजन की दुनिया में एंट्री की। वह लाडो 2, मेरे डैड की दुल्हन जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं।

विशाल करवाल

विशाल करवाल एमटीवी रोडीज सीजन 4 में नजर आ चुके हैं और इस शो के माध्यम से लोगों के बीच इन्हें अच्छी खासी प्रसिद्धि हासिल हुई परंतु इस शो में विशाल करवाल का सफर ज्यादा लंबे समय तक ना चल सका। कुछ ही एपिसोड के बाद यह शो से बाहर हो गए थे परंतु उनका सफर यहीं पर नहीं रुका।

विशाल करवाल ने 2008 एमटीवी स्पिट्सविला सीजन 1 में हिस्सा लिया था और वह इसके विजेता भी रहे। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस सीजन 6 में हिस्सा लिया। इसके बाद इन्होंने अन्य टेलीविजन शोज भाग्यविधाता, रंगरसिया, जमाई राजा और नागार्जुन में भी अभिनय किया। इनका टेलीविजन की दुनिया में एक जाना पहचाना नाम है।

बानी जे

बानी जे रोडीज के सीजन 4 में दूसरे स्थान पर रही थीं। इसके बाद वह वीजे बन गईं। इसके बाद उन्होंने अभिनय में भी अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की। उन्हें फिल्म फोर मोर शॉट्स प्लीज में कास्ट किया गया था। इस फिल्म को एमी अवॉर्ड के लिए चुना गया था। बानी जे एमटीवी रोडीज के अलावा खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस का भी हिस्सा रही हैं।

आशुतोष कौशिक

आशुतोष कौशिक रोडीज के पांचवें सीजन के विजेता रहे हैं। वह एक प्रतियोगी के रूप में “बिग बॉस 2” में भी शामिल हुए थे। आशुतोष कौशिक कई टेलीविजन शो जैसे सावधान इंडिया और किचन चैंपियन में भी नजर आ चुके हैं। मौजूदा समय में आशुतोष कौशिक यूट्यूबर हैं।

अय्याज अहमद

अय्याज अहमद रोडीज सीजन 5 के बाद भारतीय टेलीविजन की दुनिया में शामिल हो गए। अय्याज अहमद कितनी मोहब्बत है और दो दिल एक जान जैसे टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं, जिनमें वह मुख्य भूमिका में नजर आये थे।

साहिल आनंद

साहिल आनंद रोडीज सीजन 4 के बाद बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गए। वह कई विज्ञापनों और बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। साहिल आनंद स्टूडेंट ऑफ द ईयर और बबलू हैप्पी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

पूजा बनर्जी

पूजा बनर्जी को एमटीवी इंडिया के रियलिटी शो रोडीज सीजन 8 में देखा गया था। इसके बाद इन्होने टेलीविजन के कई धारावाहिकों में अभिनय किया है। वह चंद्र नंदिनी, स्विम टीम, चंद्रकांता और कहने को हमसफर हैं जैसे टीवी शोज में काम चुकी हैं। यह टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

प्रिंस नरूला

प्रिंस नरूला रोडीज के सीजन 12 में नजर आए थे। साल 2015 में यह शो टेलीकास्ट हुआ था। इसमें 22 कंटेस्टेंट्स थे। प्रिंस नरूला ने यह सीजन जीता था। इतना ही नहीं बल्कि प्रिंस नरूला बिग बॉस सीजन 9 के भी चैंपियन रहे हैं और यह कई भारतीय टेलीविजन शो में भी नजर आ चुके हैं। मौजूदा समय में दुनिया भर में इनके फैंस की संख्या लाखों-करोड़ों में है।

वरुण सूद

वरुण सूद रोडीज के सीजन X2 के हिस्सा रह चुके हैं। परंतु वह स्पष्ट रूप से इस प्रतियोगिता में जीत हासिल नहीं कर पाए थे। परंतु वह दर्शकों के सबसे पसंदीदा बन गए। रोडीज के बाद उन्होंने एमटीवी स्प्लिट्सविला के ऐस ऑफ़ स्पेस में भी हिस्सा लिया था। वर्तमान समय में वह रोडीज में एक गैंग लीडर हैं।

प्रियांक शर्मा

प्रियांक शर्मा भी एमटीवी रोडीज सीजन 14 के हिस्सा रहे हैं। इस शो के बाद यह स्प्लिट्सविला एक्स और बिग बॉस 11 में भी नजर आए थे। वह मिनीसीरीज पंच बीट में भी नजर आ चुके हैं। प्रियांक शर्मा टीवी के कई कार्यक्रमों के हिस्सा रह चुके हैं।