सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली के सभी तिल नहीं होते हैं शुभ, जानिए कौन से तिल होते हैं शुभ-अशुभ

जिस प्रकार से ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य की राशि देखकर उसके भविष्य और उसके बारे में जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। ठीक उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट, निशान और तिलों को देखकर व्यक्ति के बारे में बहुत सी जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हर इंसान के शरीर की बनावट अलग-अलग होती है और ज्यादातर सभी लोगों के अंगों पर तिल भी मौजूद होता है। इन तिलों को देखकर व्यक्ति के जीवन से जुड़ी बहुत सी बातें पता लगाई जा सकती हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी हथेली के अंदर अगर तिल बंद हो जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है परंतु हाथ पर मौजूद सभी प्रकार के तिल शुभ नहीं माने जाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से हथेली पर मौजूद कौन से तिल शुभ होते हैं और कौन से अशुभ होते हैं। इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

हथेली में चंद्र पर्वत पर तिल है तो

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर चंद्र पर्वत पर तिल मौजूद है तो यह अशुभ माना गया है। इस तरह के व्यक्तियों को प्रेम संबंधित मामलों में धोखा मिलने की अधिक संभावना रहती है। इन लोगों का मन शांत नहीं रहता है। मन में किसी ना किसी बात को लेकर अशांति बनी रहती है।

अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर पर तिल है तो

अगर किसी व्यक्ति के रिंग फिंगर यानी कि अनामिका उंगली पर तिल मौजूद है तो इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। इतना ही नहीं बल्कि वह व्यक्ति समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त करेगा। यदि किसी व्यक्ति की अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत पर तिल मौजूद है तो ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति को सरकारी क्षेत्रों में समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। इतना ही नहीं बल्कि मान-सम्मान को भी हानि पहुंचती है।

हाथ के अंगूठे पर तिल है तो

अगर किसी व्यक्ति के हाथ के अंगूठे पर तिल मौजूद है तो वह व्यक्ति बहुत ही मेहनती होता है और न्याय प्रिय भी माना गया है। ऐसे लोग धन खर्च करने में सबसे आगे रहते हैं परंतु उनके पास पैसों की कमी नहीं रहती है। अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे के नीचे तिल मौजूद है तो उस व्यक्ति के कई प्रेम संबंध रहते हैं, जिसकी वजह से उनको अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।

मध्यमा उंगली पर तिल है तो

अगर मध्यमा उंगली पर तिल मौजूद है तो यह बहुत ही शुभ माना गया है। इस तरह के लोगों को अपने जीवन में खूब तरक्की मिलती है। अगर किसी व्यक्ति के मध्यमा उंगली के नीचे की तरफ तिल है तो उस व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ जाता है। ऐसे लोगों को भाग्य का साथ नहीं मिलता है।

छोटी उंगली पर तिल है तो

अगर आपकी छोटी उंगली यानी कनिष्ठा उंगली पर तिल का निशान मौजूद है तो आपको अपार धन संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना प्रबल हैं परंतु आपके जीवन में कई प्रकार की समस्याएं बनी रहती हैं जिसको लेकर आप काफी परेशान रहते हैं।