जन्म के महीने से जाने महिलाओं के स्वभाव व छुपे हुए राज के बारे में….

दोस्तों स्त्री को इस सृष्टि का सबसे रहस्यमय प्राणी बताया गया है। क्यों की स्त्री को आज तक कोई भी समझ नही पाया हिया ऐसा माना जाता है कि जब बड़े-बड़े ज्ञानी-महाज्ञानी स्त्री के स्वभाव और उसके विचारों को नहीं समझ पाए तो तुच्छ मनुष्य की क्या हिमाकत। लेकिन ऐसा कहा जाता है की जो काम तलवार से नहीं हो सकता वो काम एक छोटी सी सुई के द्वारा संपन्न हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र से जिसमें स्त्रियों के शारिरीक अंगों और बनावट के साथ-साथ उनके जन्म माह के अनुसार भी उनके स्वभाव के बारे में बताया गया हैं। ज्योतिष शास्त्र हमें किसी महिला का व्यवहार तथा उसके भविष्य जानने में समर्थ बनाता हैं।

व्यक्ति के जन्म कौन से माह में हुआ है इसका प्रभाव उसके जीवन और स्वास्थ्य पर पड़ता है।शायद इसी वक्तव्य से प्रेरणा लेकर हमने स्त्री को समझने का प्रयास शुरू किया और उसके व्यवहार की बहुत सी मौलिक बातें हमारे पकड़ में आ गईं|आपने देखा होगा कि कुछ लड़कियां बहुत जल्दी क्रोधित हो जाती है, तो कुछ प्यार से हर चीज को संभालने की कोशिश करती हैं| यानि हर किसी का व्यक्तित्व अलग-अलग होता है वैसे तो बहुत से लोग ये कहते हैं कि स्त्रियां चाहे किसी भी रंग-रूप या उम्र की हो, सभी का दिमाग और दिल एक ही तरीके से काम करता है।आज हम आपको जन्म के महीने के आधार पर बताते हैं कि किस माह में जन्मीं स्त्रियां कैसी होती हैं, उनके विचार, उनकी सोच और जीवन से उनकी प्राथमिकताएं क्या होती हैं।

1.जनवरी

साल का सबसे पहला महीना जनवरी अपने खुशनुमा मौसम के लिए खासा पसंद किया जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में पैदा होने वाली स्त्रियाँ बहुत खूबसूरत होती हैं। इनकी कपड़ों में खास रुचि होती है। । सामान्यत: इस माह में जन्मीं महिलाएं काफी हद तक परिश्रमी होती हैं लेकिन इन्हें सोना या आराम करना भी बहुत पसंद होता है इनकी फैशन की समझ जबरदस्त होती है। इस महीने में पैदा होने वाले लोगों को बोरियत काफी जल्दी महसूस होती है, क्योंकि ये लोग ऊर्जा से भरे होते हैं।

2.फ़रवरी

इस माह में जन्मी स्त्रियां काफी मस्तमौला किस्म की होती है। इनके भीतर शारीरिक संबंधों को लेकर हमेशा उदासीनता का भाव रहता है, जिसकी वजह से इनकी मैरेड लाइफ में समस्याएं उत्पन्न होती हैं।साथ ही इन्हें फैशन करने का बहुत ज्यादा शौक होता है। इनके लिए इनका परिवार सर्वोपरि है और साथ ही घर आए मेहमानों का सत्कार करने में भी ये कसर नहीं छोड़तीं। इस तरह की स्त्रियों को लगता है कि वह इतना सब करके अपने पार्टनर को अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं|

3.मार्च

इस माह में जन्मी स्त्री का व्यक्तित्व खूबसूरत और आकर्षक होता है। ये स्त्रियां शर्मीले स्वभाव की होती हैं और ये बहुत मुश्किल से घुलमिल पाती हैं। ये अपने दिल में कोई भी बात छिपाकर नहीं रखतीं, स्पष्ट कहना और स्पष्ट सुनना इनकी आदत में शुमार है। ये सच बोलने वाले और दयालु होते हैं। मार्च में पैदा होने वाली स्त्रियां शांतिप्रिय होती हैं। ये स्त्रियां दूसरों की तकलीफ को समझती हैं। इन्हें जल्दी गुस्सा आता है, लेकिन ये स्त्रियां विश्वास करने योग्य होती है|

4.अप्रैल

जिन महिलाओ का जन्म अप्रैल में हुआ है ऐसी स्त्रियां धनवान तो होती हैं लेकिन साथ ही अपने आकर्षक स्वरूप के कारण बहुत ही जल्द लोग इन्हें पसंद करने लगते हैं| ऐसी महलाएं थोड़ा बातूनी किस्म की होती है साथ ही खुश मिजाज की होती है। साथ ही यह बहुत ही सुंदर होती है, लेकिन इनकी एक सबसे बड़ी समस्या होती है कि यह बहुत जल्दी बोर हो जाती है। जिसके कारण इनको खुश रखने के लिए लाइफ पार्टनर को काफी मेहनत भी करनी पड़ती है। इन्हें अगर कोई बात बुरी लगती है तो वे उसे कभी भूल नहीं पातीं। इसी वजह से इनके संबंध खराब हो जाते हैं।

5.मई

इस महीने में जन्म लेने वाली महिलाएं अपने परिवार के लिए ही जीती हैं। गर्मी में जन्म लेने की वजह से इनके भीतर क्रोध बहुत ज्यादा होता है जो कभी भी बाहर निकल जाता है। अगर इन्हें क्रोध आ जाए तो ये किसी की भी परवाह नहीं करतीं।बहुत जिद्दी और कठोर दिल की होती हैं। ये हमेशा जोश से भरपूर होती हैं और अपने दिल की सुनती हैं। इनके विचार सटीक होते हैं। इन्हें जल्दी गुस्सा आता है। लोग इनकी तरफ आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। इन्हें आकर्षण का केंद्र बने रहना पसंद है। ये महिलाओ काफी खूबसूरत होती हैं और इनका दिमाग काफी तेज चलता है|

6.जून

इस माह जन्मी महिला थोड़ी शर्मिली स्वभाव की होती हैं। इस माह में जन्मीं स्त्रियां अपेक्षाकृत ज्यादा कामुक, चतुर और मिलनसार होती हैं। इनका व्यवहार पहली ही बार में लोगों को इनसे जोड़ देता है, जिसकी वजह से इनके संबंध बहुत ही जल्दी बनते हैं। इस माह में जन्मी महिलाये सुंदर और इनका रंग गोरा ही होता है। इस माह में जन्मी महिलाये किसी भी बात को खुलकर बताने में हिचकिचाती हैं। वैसे यह महिलाएं काफी भावुक होती हैं और इनके लिए प्यार काफी मायने रखता है।

7.जुलाई

इस मौसम में जन्म लेने वाली ये स्त्रियां सर्वगुण संपन्न और अपने परिवार का ध्यान रखने वाली होती हैं। इस महीने में पैदा हुई महिला के दिमाग को समझना टेढ़ी खीर होता है, ये महिला अत्यंत रहस्यवादी और मूडी होती हैं। इनका दिल बहुत कोमल होता है। इस माह में पैदा हुई महिला आमतौर पर काफी लोकप्रिय होती हैं और इनके आसपास के लोग इनसे खुश रहते हैं। इन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है और आनंद लेना अच्छा लगता है|

8.अगस्त

इस माह में जन्मी महिलाये गृह कार्य में दक्ष ये महिलाएं साफ रंग की होती हैं और साथ ही शांत होने के साथ धैर्यवान भी होती हैं। इनके लिए नियम, कायदे और अनुशासन जीवन की बहुत बड़ी जरूरत है और थोड़ी छोटी गर्दन, सांवली और सामान्य हाईट वाली होती हैं। साथ ही लड़कियां काफी तेज-तर्रार और मेहनती होती हैं। अगस्त में जन्मी महिलाये बाकी महिलाये से काफी अलग होती हैं। इनकी खुद पर बहुत ही विश्वास होता है जिसके कारण ये अपना पार्टनर खुद सर्च करती है। यह काफी खुश मिजाज किस्म की भी होती हैं।

9.सितबंर

शरद ऋतु में जन्म लेने वाली ये स्त्रियां सौभाग्यशाली होती हैं, जिन्हें जीवन का लगभग हर सुख प्राप्त होता है। इन स्त्रियों का रंग सामान्यत: सांवला या गेहुआं होता है। में पैदा हुई महिलाये अधिक उदार होती हैं और दूसरों की सहायता करने में ये महिलाये कभी पीछे नहीं हटती हैं। इनमें सीखने और समझने की क्षमता अन्य की तुलना से अधिक होती है। इस महीने में पैदा हुई महिलाये संघर्ष करने में पीछे नहीं हटती और मेहनत पर विश्वास करती हैं। आदतन ये हंसमुख स्वभाव की होती हैं लेकिन इन्हें क्रोध भी बहुत जल्द आता है। अगर इनका कोई काम पूरा नहीं होता तो ये इनसे बर्दाश्त नहीं होता।

 

10.अक्टूबर

माह जन्मी महिलाये गुड लुकिंग होती हैं। अपनी काम भावना को दबाकर रखती हैं जिसकी वजह से इन्हें पेट, लीवर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही यह मीठे और सरल स्वभाव के साथ-साथ काफी आकर्षित भी होती हैं। जिसके कारण अक्सर लोग इनके प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन यह आसानी से किसी के हाथ नहीं आती हैं। इस माह में जन्मी महिलाये बहुत ही भावुक होती हैं इसलिए रिश्तों की बहुत केयर करती हैं। इनको प्यार का मतलब अच्छी तरह से पता होता है और अपना रिश्ता अच्छे से निभाती है|

11.नवम्बर

इस माह में जन्मी महिलाये बहुत ईमानदार होती हैं। और इनका कद, उनकी गर्दन छोटी होती है और साथ ही इनका रंग भी सांवला होता है। इनके भीतर एक अजीब सा भय हमेशा बरकरार रहता है जो इन्हें फ्री होकर रहने नहीं देता। ये अगर किसी काम को शुरू करते हैं तो उसे खत्म होने के बाद ही इन्हें चैन मिलता है। ये कई बार खतरनाक भी साबित होते हैं। इनकी सेक्स अपील इनका मुख्य हथियार होता है साथ ही साथ इनका रहस्यमय व्यक्तित्व लोगों को इनकी तरफ खीचंता है। ये बहुत ज्यादा संवेदनशील होती हैं और इन्हें गुस्सा जल्दी आता है

12.दिसंबर

माह जन्मी लड़कियां थोड़ा बातूनी किस्म की होती हैं। मेहमानों की आवभगत करना इन्हें पसंद नहीं, इसलिए कभी-कभी इनका व्यवहार अप्रिय हो जाता है।ये महिलाएं धन जोड़ने में माहिर होती हैं, जिसकी वजह से इनके परिवार के सामने पैसे की दिक्कत बहुत ही कम आती है। ये लड़कियां मनी माइंडेट होती हैं और अपने पार्टनर को चरमसुख प्रदान करने वाली होती हैं। इनके बहुत सारे दोस्त होते हैं जो कि वक्त के साथ बदलते रहते हैं। जिसके कारण इनका मन हमेशा इधर-अधर भागता रहता है