ग्रहों के शुभ संयोग से इन राशियों पर कुबेर देव हुए प्रसन्न, लाभ के मिलेंगे अवसर, खुलेगा भाग्य

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति मनुष्य के जीवन, परिवार, नौकरी, व्यवसाय पर प्रभाव डालती है। यदि ग्रहों की स्थिति ठीक है तो हर क्षेत्र में शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। लगातार ग्रह-नक्षत्रों में होने वाला बदलाव कई शुभ योग बनाता है, जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। आपको बता दें कि आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। जिसकी वजह से कुछ राशियों के लोगों के ऊपर कुबेर देव प्रसन्न रहेंगे। इन राशियों के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक मानसिक रूप से काफी मायूस महसूस करेंगे। कोई पुरानी चिंता आपको काफी परेशान कर सकती है। आप किसी से भी बातचीत करने के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके स्वभाव में तेजी देखने को मिलेगी। नौकरी से संबंधित समस्याओं को सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। इस राशि के लोग कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। आप अधिक लाभ के चक्कर में ऐसा कोई भी कदम ना उठाएं, जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़े।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का समय शुभ रहेगा। कुबेर देव की कृपा से आपको धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप अपने भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। भूमि-भवन से संबंधित कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सहकर्मियों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति समय के साथ साथ मजबूत बनेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय व्यापार के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपका कोई लाभदायक समझौता हो सकता है। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। कलात्माक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी पेशा से जुड़े हुए लोगों के सभी कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। बड़े अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। वाहन प्रयोग में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप कहीं भी पैसा उधार ना दें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का मन ईश्वर की भक्ति में अधिक लगेगा। घर के कामों में आप थोड़े व्यस्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कार्यभार अधिक मिल सकता है जिसके चलते आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। साथ काम करने वाले लोग आपकी सहायता कर सकते हैं। व्यापारियों को मिलाजुला फल मिलेगा। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आपको कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपनी कठिन मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन से संबंधित शुभ समाचार मिलने की संभावना है। घर-परिवार के लिए कीमती वस्तुओं और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग ग्राहकों को लुभाने में सफल रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आपको आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय व्यतीत करेंगे। काफी लंबे समय से जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को कई चुनौतियों से गुजरना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं वह काफी संभलकर रहें क्योंकि आपको भारी घाटा होने के संकेत मिल रहे हैं। कुछ करीबी लोगों से आपको धोखा मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। जीवनसाथी आपका हर कदम पर सहयोग देगा। बड़े भाई-बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको निराशा हाथ लग सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के ऊपर कार्यभार अधिक रहेगा, जिसकी वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रभावशाली लोगों की मदद आपके लिए उन्नति के द्वार खोल सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपनी वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। किसी के साथ वाद-विवाद होने के संकेत मिल रहे हैं। ऑफिस में जरूरी कार्यों में अधिक समय लग सकता है। आप नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। आप कहीं भी पूंजी निवेश ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखना होगा। यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान दीजिए। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। बच्चों की तरफ से कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अचानक किसी करीबी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के जीवन की परिस्थितियों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। कुबेर देव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन संबंधित योजनाओं में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोग अपनी मेहनत से सभी कामकाज पूर्ण कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। मीडिया से जुड़े हुए लोग थोड़े सतर्क रहें क्योंकि निम्न स्तर के सहकर्मी आपका विरोध करेंगे। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करने का सोच विचार कर सकते हैं। अचानक आमदनी के स्रोत मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। आप अपनी दरियादिली से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। कुबेर देव की कृपा से आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना बैठना हो सकता है। ऑफिशियल कार्यो को महत्व देंगे, दायित्व की प्राप्ति होने से प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आपका कोई जमीनी विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है।