जोक्स : लड़का (लड़की के बाप से )- मैं आपकी बेटी के साथ शादी करना चाहता हूँ.. अंकल- क्या करते हो…..?

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं. हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी रुकेगी नहीं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

 

1.पप्पू – ‘जो डर गया, वो मर गया’ कहावत कैसे बनी…?
गप्पू – मुझे नहीं पता…तू बता।
पप्पू – जापान में दो भाई रहते थे, एक का नाम ‘जो’ था और

दूसरे का नाम ‘वो’। एक रात ‘जो’ को बाथरूम में भूत दिखा।
‘जो’ डर गया और उसने ‘वो’ को आवाज लगाई।
‘वो’ दौड़ते हुए बाथरूम में आया और
भूत को देखते ही उसका हार्ट फेल हो गया और
‘वो’ मर गया। बस तभी से ये कहावत बन गई कि ‘जो डर गया, वो मर गया’!!!

2.पप्पू – यार, लड़कियों का ही अच्छा है।
शादी से पहले पापा की परी होती हैं और
शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं।
गप्पू – और लड़के…?
पप्पू – लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं
और शादी के बाद बीवी से।

3.यमराज (औरत से) – चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत – बस दो मिनट दे दो।
यमराज – दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी…?
औरत – फेसबुक पर स्टेटस डालना है, ‘Traveling to yamlok’ !
यह सुनकर यमराज ही हो गए बेहोश…!!!

4.पति- सब्जी में नमक क्यों नहीं है?
पत्नी – वो सब्जी थोड़ी जल गयी थी न
पति- तो नमक क्यों नहीं डाला?
पत्नी- हम लोग जले पर नमक नहीं छिड़कते

5.बचपन मे सोचते थे की
चाचा चौधरी का दिमाग ही कम्प्यूटर से तेज है
आजकल लौंडे ने 5-6 लड़कियो
से एक साथ आनलाईन
चैट करके वो भ्रम भी निकाल दिया…

6.बचपन में जब हम दोस्तों को बुलाने
उनके घर जाते थे.. तो सबसे पहले उनके मम्मी या पापा
निकलकर ऐसा घूरते थे ,जैसे हम तालिबान से ताल्लुक रखते हो।
इतने साल हो गए कुछ नही बदला .. बस बदलाव आया तो सिर्फ़
इतना की अब दोस्तों की बीवियाँ घूरती है

 

7.एक पिंजरे में कुछ तोते एक तोती को छेड़ रहे थे..
जबकि दुसरे पिंजरे में एक तोता पूजा कर रहा था और
दूसरा तोता नमाज़ पढ़ रहा था!
मालिक ने सोचा: कितने नेक तोते हैं, इनके पिंजरे में तोती सुरक्षित रहेगी…

उसने तोती को नेक तोतो के पिंजरे में दाल दिया.
तो नमाज़ पढ़ने वाला तोता पूजा करने वाले तोते से बोला…
“उठो मियाँ, दुआ कबूल हो गयी !”

8.पत्नी (फोन पर डरी हुई आवाज में) – कहां हो तुम…?
ऑफिस में ही हो ना…?
पति – हां, ऑफिस में ही हूं…
क्यों क्या हुआ? इतनी डरी हुई क्यों हो…?

पत्नी – नहीं कुछ खास नहीं,
वो अपनी कामवाली बाई किसी के साथ भाग गई है…!!!
पति बेहोश…

 

9.मेट्रो में कान Busy रखें…..
मैं Delhi Metro में बैठा था….!
एक लड़की बगल में खड़ी थी….!
उसने अपने फोन में राष्ट्रगान बजा दिया….
मैं जैसे ही खड़ा हुआ, वो बैठ गयी….!
राजनीति खेल गयी डायन….!!

 

10.टीचर- दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है….?
बच्चा- सर अगर इस स्कूल में आग लग जाये….
तो स्कूल की हालत खराब हो जाएगी इसे कहते है- “दुर्दशा”
और इतनी आग लगने पर भी आप जिन्दा बच गए तो…
ये होगा हमारा “दुर्भाग्य”
टीचर बेहोश….!!

11.लड़का- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूँ……!
अंकल- क्या करते हो…..?
लड़का- बाबू हूँ…..!
अंकल- अच्छा, किस विभाग में….?
लड़का- आपकी बेटी का बाबू हूँ…..!
अंकल- भाग साले…..!!