मजेदार जोक्स – गर्लफ्रेंड – अपने अंकल को फ़ोन देना जरा ,छोटा बच्चा – अंकल तो बाथरूम में है आप कौन बोल रही है ?

जोक्स की इस मजेदार दुनिया में आप सबका एक बार फिर से स्वागत है |जीवन में खुश रहना और खुश रहकर हर परिस्थिति का सामना करना भी जीवन जीने की एक कला है और हमे  ये कोशिश करना चाहिए की हम सदैव ही खुश रहे और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये है जिन्हें पढने के बाद आपक भी हंसी नहीं रुकेगी ,तो फिर डर किस बात की आइये शुरू करते है

1.पत्नी- अजी सुनते हो…. इस बार गर्मियों की छुट्टियों में हम कहां चलेंगे ?
पति (रोमांटिक अंदाज में गुनगुनाते हुए)-
जहां गम भी ना हो…. आंसू भी ना हो….!
बस प्यार ही प्यार पले….!
पत्नी- देखो जी…. ऐसा तो बिलकुल नहीं हो सकता..
मैं तो साथ चलूंगी ही चलूंगी..!!

2.पत्नी- हाय-हाय मैं कहां जाऊं, क्या करूं….?
मेरी तो तकदीर ही फूट गई है, मेरे पास ना लिपस्टिक है ना पाउडर…..!
हाथ हैं लेकिन उनमें चूड़ियां नहीं, कान है लेकिन उनमें झुमके नहीं…..!
पति महोदय एक लंबी सांस लेते हुए बोले-
“डार्लिंग हमारा भी यही हाल है….
अब देखो ना…यह मेरी इतनी बड़ी जेब है लेकिन उसमें पैसे नहीं”…!!

3.डॉक्टर – तुम्हारा वजन बहुत बढ़ रहा है,
थोड़ा अपने खाने पर ध्यान दो।
मरीज – डॉ. साहब, सिर्फ खाने पर ध्यान
देने के कारण ही तो ये हाल है…!!!

4.वकील- हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द…..?
पत्नी- मेरा चश्मा कहां है संगीता……?
वकील- तो इसमें मारने वाली क्या बात थी……?
पत्नी- मेरा नाम रंजना है!
पूरा कोर्ट खामोश……!

5.संता जब भी कपडे धोने लगता तो… वर्षा हो जाती….!
एक दिन धुप निकल आई तो….
संता भगा-भगा सर्फ लेने गया….!
रस्ते में ही बदल गरजने लगा……!
संता आसमान को देख कर बोला-
मैं तो नमकीन लेने जा रहा हूँ……!!

6.कॉल करने वालों को फाँसी दी जायेगी….!
मिस कॉल करने वालो को तो गोली मार दी जायेगी….!
अरे तुम क्यों डरते हो….?
तुम तो मैसेज भी नहीं करते…..
तुम्हारी तो आरती उतारी जाएगी….!!

7.लड़की- आई लव यू…!
लड़का- आई लव यू टू….!
लड़की- कितना प्यार करते हो तुम मुझसे…..?
पप्पू- जितना तुम करती हो…?
लड़की- कमीने इसका मतलब तू भी….
टाइम पास कर रहा है….!!

8.संता अपने दोस्त को समझा रहा था…..!
जो अमृत पीते हैं, उन्हें देव कहते हैं…..!
जो विष पीते हैं, उन्हें महादेव कहते हैं….!
और जो गुस्सा पीते हैं, उन्हें ‘पतिदेव’ कहते हैं…..!!

9.संजू (अपने पिता से)- पापा वो शर्मा जी का बेटा बाप बन गया है…!
पिता- तो ?
संजू- अच्छा ! बचपन से जब भी वो फर्स्ट आया तो आपने कहा उस जैसा बन….!
तो आज नहीं कहोगे?
पिता- भाग हरामखोर यहां से!!

10.एक बच्चा पार्क में बेंच पर बैठा था और एक के बाद एक चॉकलेट खा रहा था…!
पास बैठी एक आंटी बोली- ज्यादा मीठा खाने वाले….
जल्दी मर जाते हैं…!
बच्चा- आपको मालूम है…? मेरी दादी की उम्र 106 साल थी जब वह मरी थीं…?
आंटी- वह मीठा कम खाती होंगी…?
बच्चा- नहीं वह अपने काम से काम रखती थीं….!!

11.बचपन में हम वहां सोना पसंद करते थे….
जहां से चांद तारे दिखें….!
और आज….वहां सोना पसंद करते हैं….
जहां चार्जर लगा सकें….!!