6 साल सिपाही की नौकरी, 7 महीने की बच्ची की मां, गर्भवती होने पर भी करती रही मेहनत, बन गई DSP

ऐसा कहा जाता है कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस दुनिया में हर कोई इंसान अपने जीवन में कामयाबी पाना चाहता है। परंतु कामयाबी सिर्फ सोचने से ही नहीं मिलती है। इसके लिए जीवन में कड़ी मेहनत के साथ साथ संघर्ष करना पड़ता है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो अपनी जिंदगी की कठिन परिस्थितियों के आगे हार मान जाते हैं और मेहनत करना छोड़ देते हैं।

वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो लगातार हर परिस्थिति का सामना करते हुए मेहनत करते रहते हैं और उन्हें अपनी मंजिल मिल ही जाती है। इंसान की मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। आप जिस दिशा में मन लगाकर मेहनत करते हैं, वह आपको आपके लक्ष्य तक जरूर पहुंचाती है।

इसी बीच बिहार की एक महिला पुलिस सिपाही ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। आज यह महिला कॉन्स्टेबल उन अधिकारियों की बॉस बन गई हैं, जिन्हें कभी थाने में यह सैल्यूट किया करती थी। इनकी लगन और मेहनत के दम पर ही यह संभव हो पाया है।

कॉन्स्टेबल महिला बनी डीएसपी

दरअसल, आज हम आपको जिस महिला कॉन्स्टेबल के बारे में बता रहे हैं उनका नाम बबली कुमारी है। बिहार के बेगूसराय में बबली 6 साल से पुलिस में एक कॉन्स्टेबल के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। लेकिन अब वह कॉन्स्टेबल नहीं रही हैं, बल्कि पुलिस अधीक्षक यानि DSP बन गई हैं। बबली ने यह सफलता तीसरे प्रयास में हासिल की है।

कॉन्स्टेबल से डीएसपी बनी बबली को राजगीर प्रशिक्षण केंद्र भेजा गया है। बबली की इस सफलता से हर कोई खुश है। वहीं बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में सिपाही बबली कुमारी को सम्मानित किया और आने वाले दिनों के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

एसपी साहब ने दी बधाई

एसपी कार्यालय में बबली को सम्मानित करते हुए एसपी योगेंद्र कुमार, मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया, सदर डीएसपी अमित कुमार ने उनका मुंह मीठा कराया और बधाई दी। इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिला बल की होनहार सिपाही ने ड्यूटी के बाद समय निकालकर ना सिर्फ अपना सपना साकार किया है बल्कि वह सहकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं।

मुश्किल हालातों का किया सामना


कॉन्स्टेबल से डीएसपी बन चुकी बबली के द्वारा ऐसा बताया गया कि यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं था। उनके ऊपर घर की बड़ी बेटी होने की जिम्मेदारी थी, जिसे निभाते हुए उन्होंने सरकारी नौकरी पाने की कोशिश की और 2015 में कॉन्स्टेबल पद पर चयनित हुईं। घर की आर्थिक परेशानियों की वजह से उन्होंने अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोशिश जारी रखी और यह सफलता उन्हें तीसरे प्रयास में प्राप्त हुए है।

आपको बता दें कि बबली की शादी गया जिला निवासी रोहित कुमार से हुए हैं। 2015 में खगड़िया में उन्हें बतौर कांस्टेबल पुलिस में नौकरी मिली थी। वर्तमान में वह पुलिस लाइन बेगूसराय में पदस्थ हैं। बबली कुमारी ने बतौर कॉन्स्टेबल ड्यूटी करते हुए पढ़ाई के लिए समय निकाला और मेहनत रहीं।

आज उनकी मेहनत का फल उनको प्राप्त हो गया। गर्भवती होने के बाद भी बबली ने अपनी कड़ी मेहनत जारी रखी और मेंस क्लियर किया। अब ट्रेनिंग के बाद डीएसपी का पदभार संभालते हुए राज्य की सेवा करेंगी।