Site icon NamanBharat

जब लता मंगेशकर हुई थीं अस्पताल में भर्ती, सामने आया आखिरी Video, ऐसी हो गई थी हालत

भारत रत्न लता मंगेशकर अब हमारे बीच में नहीं रहीं। स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का रविवार की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। 92 वर्षीय लता मंगेशकर जी पिछले एक महीने से बीमार चल रही थीं। वह जनवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में लता जी का इलाज चल रहा था परंतु हर संभव प्रयास करने के बावजूद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

लता जी के निधन के बाद पूरा देश गमगीन है। अभी तक उनके चाहने वालों को इस बात पर विश्वास करना काफी मुश्किल हो रहा है कि अब लता मंगेशकर जी इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ गई हैं। लता मंगेशकर जी के जाने से हर किसी को गहरा झटका लगा है। जब लता मंगेशकर जी अस्पताल में भर्ती थीं, तब उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया था कि आखिरी समय पर भी लता जी के चेहरे पर मुस्कान थी।

अब सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर जी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उस समय का बताया जा रहा है जब उनको पिछले महीने हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर जी का जो वीडियो सामने आया है, उसे देखने के बाद सभी लोग बेहद भावुक हो जा रहे हैं। इस वीडियो पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


लता मंगेशकर जी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि वह अपने आप चल भी नहीं पा रही थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लता मंगेशकर जी के साथ दो महिलाएं नजर आ रही हैं, जो उनको पकड़ कर ले जाती हुई दिख रही हैं। वीडियो देखने के बाद यह साफ मालूम हो रहा है कि लता मंगेशकर जी बहुत ज्यादा कमजोर हो गई थीं। लता जी की इस हालत को देखने के बाद फैंस का दिल बहुत दुखी हो रहा है।

आपको बता दें कि लता जी को कोरोना हुआ था, जिसके बाद उनको निमोनिया भी हो गया, जिसकी वजह से उनकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर हो गई थी। लता जी को वेंटिलेटर पर रखा गया था। बीच-बीच में उनकी तबीयत में सुधार भी हो रहा था परंतु 5 फरवरी को अचानक उनकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद एक बार फिर से उनको वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन 6 फरवरी की सुबह मल्टी ऑर्गन फेल्यॉर की वजह से वह इस दुनिया को छोड़ कर चली गईं।

जब लता मंगेशकर जी की मृत्यु की खबर सामने आई तो सभी लोग स्तब्ध थे। वहीं कई लोगों की आंखों के आंसू रुक नहीं पा रहे थे। इस दुनिया से विदा ले चुकीं लता मंगेशकर जी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया गया। लता मंगेशकर जी ने अपने करियर में कई मशहूर गानों में अपनी आवाज दी है। भले ही आज वह हमारे बीच में नहीं रहीं परंतु उनके सुर, उनकी आवाज हमेशा लता जी की यादें ताजा रखेंगी।

Exit mobile version