92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा, कोरोना से हुआ निधन, बॉलीवुड के सितारों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर निकल कर सामने आई है। खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहीं महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार की सुबह 92 साल की आयु में निधन हो गया है। आपको बता दें कि पिछले एक महीने से लता मंगेशकर कोरोना के जंग लड़ रही थीं परंतु अब इस महान गायिका ने आज सुबह ही अपनी आंखें मूंद ली।

आपको बता दें कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को जनवरी 2022 के महीने की शुरुआत में कोरोना संक्रमित
होने के बाद अस्पताल में एडमिट किया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था। देश भर से उनके फैंस उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआएं कर रहे थे परंतु ना दुआ काम आई, ना ही दवा।

लता मंगेशकर जी की आवाज की पूरी दुनिया दीवानी है। उन्होंने भारत में फिल्मी संगीत को एक नए आयाम तक पहुंचाया है। उन्हें भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया था। परंतु उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है।

लता मंगेशकर जी ने महज 5 वर्ष की आयु से ही अपनी गायिकी करियर की शुरुआत की थी। लगभग 7 दशकों तक लोगों के दिलों को उन्होंने अपनी मधुर आवाज से जीता है परंतु आज उनके निधन की खबर सुनने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के सितारे और पूरा देश शोक में डूब गया है। बॉलीवुड के सितारों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने जैसे ही लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनी तो तुरंत बाद ही अभिनेता ने ट्विटर पर उनके मधुर आवाज को याद करते हुए उनके एक बेहद मशहूर गाने “मेरी आवाज ही पहचान है, गर याद रहे…।” कि पंक्तियों को दोहराया है।

रणवीर सिंह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

लता मंगेशकर जी के निधन की खबर जैसे ही अभिनेता रणवीर सिंह ने सुनी तो उनका दिल भी टूट गया। रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लता मंगेशकर जी की एक फोटो को पोस्ट किया है और इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक टूटा हुआ दिल पोस्ट किया है, जो उनके मन के हाल को बयां कर रहा है।

परेश रावल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता परेश रावल ने जैसे ही लता मंगेशकर जी के निधन की खबर सुनी तो उन्होंने भी अपनी श्रद्धांजलि दी है। परेश रावल बहुत दुखी हैं और उनको अपने दुख को शब्दों में बयां करने में भी बहुत कठिनाई हो रही है। उन्होंने बस ट्विटर पर इतना कहा है कि वह स्तब्ध हैं। उन्होंने अपनी ट्वीट में केवल “नंब” शब्द इस्तेमाल किया है।

दीया मिर्जा

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने ट्वीट में कहा है कि लता मंगेशकर जी की आवाज हमेशा देश की आवाज रहेगी। वह हमारी भारत रत्न हैं। हमारे देश के स्वर कोकिला हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। अभिनेत्री ने ट्वीट के माध्यम से अपने दुख को बयां किया है।

शाहिद कपूर

अभिनेता शाहिद कपूर ने भी जैसे ही स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन की खबर सुनी तो उन्होंने अपने ट्विटर पर उनको श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा है कि वह एक ऐसी दिग्गज कलाकार हैं जिनकी कला के वर्णन में शब्द कम पड़ जाएंगे। शाहिद कपूर ने यह भी कहा है कि लता जी की आवाज दुनिया भर में आने वाली कई पीढ़ियों के मन में गूजेंगी।

कंगना रनौत

अभिनेत्री कंगना रनौत ने कई फोटोस को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए कहा है कि वह कभी लता मंगेशकर जी से मिली तो नहीं है लेकिन आज इस दुखद समाचार को सुनकर वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रही हैं। उन्होंने लता जी की आवाज को देश की सबसे खूबसूरत आवाज कहा है। उन्होंने कहा है कि उनके जैसा ना कोई है और ना होगा। कंगना रनौत ने लता जी का भजन श्री रामचंद्र कृपालु भजमन सुनते हुए उनको याद किया और उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रही हैं। इसी प्रकार से बॉलीवुड के कई सितारे लता मंगेशकर जी के निधन की खबर सुनने के बाद उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।