मजेदार जोक्स : लड़के ने मासूमियत भरे अंदाज में माँ से पूछा – माँ ये प्रेग्नेंट क्या होता है..? माँ उसको गुस्से में..

आज के इस वर्तमान युग में हर आदमी अपने  लाइफ के काम काज में व्यस्त रहता है जिस वजह से लोग अपनी जिंदगी को खुलकर जी  भी नही पाते है  पर ये तो हम सभी जानते ही है की हमारे जीवन में खुश रहना कितना जरूरी होता है और अच्छी सेहत के लिए डॉक्टर भी यही सलाह देते है है हम सबको अपने जीवन में हमेशा ही खुश रहना चाहिए और अज हम आपको हंसाने के लिए कुछ बहुत ही मजेदार जोक्स लेकर आये है जिन्हें आप एक बार जरुर पढ़े और  कुछ समय हँसते  हुए भी बिताये तो फिर देर किस बात की आइये शुरू करते है हंसने और हंसाने का ये सिलसिला

 

लड़का (मां से)- ये प्रेग्नेंट क्या होता है?मां गुस्से से देखने लगी.
लड़के ने समझा गुस्से को प्रेग्नेंट कहते हैं..
एक दिन लड़का एक लड़की से टकरा गया
लड़की की मां- अंधे! दिखता नहीं है?
लड़का- टकराया तेरी बेटी से और प्रेग्नेंट तू हो गयी?

पप्पू पेट्रोल पंप पर जाकर कहता है…
पप्पू- अरे भाई, जरा एक रुपये का पेट्रोल डाल दो
सेल्समैन- भाई, इतना पेट्रोल डलवाकर जाना कहां है?
पप्पू- अरे यार, कहीं नहीं जाना…हमें तो ऐसे ही पैसे
उड़ाने की आदत है.

 

पाकिस्तान के एक स्कूल में एक मास्टर जी पढ़ा रहे थे।
मास्टर जी बोले- बेटे बताओ हमारे पाकिस्तान में पानी की इतनी कमी क्यों है?
जुम्मन- मास्टरजी, अब्बू बताते हैं कि हमारे देश में एक ही हैंडपंप हुआ करता था,
जिसे भारत से आए तारा सिंह ने उखाड़ दिया था।
बस तभी से पानी की बड़ी किल्लत है।

 

बेटा – पापा भूकंप आया।
पापा – अरे कहां आया?
बेटा – हमारे घर पूरा बेड हिला गया।
पापा – कितनी तीव्रता का था?बेटा – 5.3 का।
पापा – बेटा कुछ पढ़ लिया कर अब तो भूकंप भी तेरे से
ज्यादा नंबर लाने लगा है।

पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया…
लड़की के पिता – मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी
एक मूर्ख इंसान के साथ बिताए।
पप्पू – बस अंकल इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं।

 

संता – इतनी देर से तुम क्या सोच रहे हो?
बंता – जानते हो कल रात की आंधी में एक
टी शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
संता – तो इसमें क्या हुआ?
बंता – सोच रहा हूं कि मैचिंग पैंट ले लूं या फिर एक और आंधी
का इंतजार करूं…

 

पप्पू – तुम भीख क्यों मांगते हो… ये बुरा काम है।
भिखारी – क्या आपने भीख मांगी है?
पप्पू – नहीं…
भिखारी – फिर ये बताइए कि आपको कैसे मालूम हुआ कि यह
बुरा काम है।

 

एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली…
लड़की- आप मेरा फ्रेंड बनेंगे बिहारी वकील-हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की- धारा
बिहारी वकील- कौन सी धारा 144 या 145 लड़की ने तुरंत फोन काट दिया…

 

पति-पत्नी सफर कर रहे थे, तभी एक भिखारी आया…
पति अभी पर्स निकाला ही रहा था कि…
भिखारी बोला- जोड़ी सात जन्म तक बनी रहे!
फिर क्या… पति ने गुस्से में उसे पैसे ही नहीं दिए…!!!

एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा – आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर – जी 24 घंटे.आदमी – वो कैसे?कंडक्टर – देखिए,
8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं