CRPF के जवान को नन्ही बच्ची ने तिरंगा देकर किया सलाम, Video जीत लेगा दिल

15 अगस्त 2022 को भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। देश की आजादी के इस जश्न को दोगुना करने के लिए भारत सरकार ने “हर घर तिरंगा” अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत आम जनता हो या फिर ख़ास, हर किसी से भारत सरकार ने अपने घर पर तिरंगा लगाकर इस अभियान में शामिल होने की गुजारिश की।

देश में एक और जहां आजादी के अमृत महोत्सव के लिए तमाम कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ राष्ट्रभक्ति की नई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर तरफ सिर्फ जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। यह जोश और उत्साह बच्चों में भी देखने को मिला है।

दरअसल, हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्ही सी बच्ची ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के जवान को तिरंगा झंडा देकर उन्हें सलाम करते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।

नन्ही बच्ची ने CRPF जवान को तिरंगा देकर किया सलाम

सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाया हुआ है। आप सभी लोग वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक नन्हीं बच्ची नजर आ रही है। इस बच्ची ने छोटी सी उम्र में जो किया है, उससे आपको जरूर गर्व महसूस होगा। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में आप सभी लोग एक छोटी सी बच्ची को हाथ में तिरंगा पकड़े हुए देख सकते हैं।

यह नन्ही सी बच्ची सीआरपीएफ के जवानों के पास जाती है और एक जवान को तिरंगा पकड़ा देती है। इसके बाद बच्ची जवानों को सलाम करती हुई दिखाई देती है। इस नन्ही सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल छू रहा है। वाकई में इस बच्ची ने पूरे देश का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो हो रहा वायरल


ये वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कई बड़ी हस्तियों ने भी इस वीडियो को अपने-अपने हैंडल से साझा किया है। हर कोई इस बच्ची की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर पर यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को @umda_panktiyan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

इस वीडियो को 47 हजार से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं 4 हजार से भी ज्यादा इस वीडियो को लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर एक से बढ़कर एक रिएक्शन देते हुए बच्ची की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो ने सबका दिल जीत लिया है। वैसे आप सभी लोगों को यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।