दुल्हे के साथ दुल्हन ने शादी के अगले ही दिन कर दिया ऐसा काम ,की जाना पड़ा गया उसे पुलिस स्टेशन

शादी हमारे हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र रिश्तों में से एक माना जाता है और ये रिश्ता पति पत्नी के बीच अटूट प्यार और विश्वास के दम पर जुड़ता है और  शादी के बाद सात जन्मों के लिए पति पत्नी एक दुसरे के हो जाते है पर वही कुछ लोग शादी के इस पवित्र रिश्ते को भी शर्मसार करने में पीछे नहीं हटते और इस रिश्ते की खूबसूरती पर ही दाग लगा देते है और आज के इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसी ही सच्ची घटना के बारे में बताने जा रहे है जिसे जानकर आप भी सोच में पड़ जायेंगे क्योंकि ये मामला बहुत ही हैरान कर देने वाला है तो आइये जानते है क्या है मामला

बता दे ये मामला सामने आया है मध्‍य प्रदेश के खंडवा की छैगांवमाखन इलाके से जहाँ की पुलिस ने हाल ही में एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है और इस लुटेरी दुल्हन की तलाश पुलिस  को काफी लम्बे समय से थी क्योंकि इसके बारे में काफी लोगो ने शिकायत दर्ज करायी थी और अब  ये लुटेरी दुल्हन  पुलिस के हिरासत में है और साथ ही दुल्हन के साथ तीन और लोगो को भी गिरफ्तार किया गया है जो की इस दुल्हन के गलत  काम  में उसका पूरा साथ देते थे |

बता दे इस मामले में पुलिस ने बताया है की ये लड़की अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ऐसे लड़कों को ढूंढती थी  जो की शादी करना चाहते थे और  उनकी शादी किसी वजह से नहीं हो पा रही थी तब ये लोग ऐसे लड़कों से पहले मुलाकात करते थे और बातचीत आगे बढाकर शादी  कर लेती थी और शादी के बाद अगले ही दिन ये दुल्हन दुल्हे के सारे पैसे और गहने लूटकर फरार हो जाती थी |

पर अब ये शातिर क्रिमिनल पुलिस के हांथों लग गये है और अब पुलिस बेहद ही सख्ती से  इनसे  पूछताछ करने में जुटी हुई है |वही पुलिस ने इस मामले के बारे में काफी विस्तार से बताया है  और उनका कहना है की 2 अप्रैल साल 2019 में छैगांवमाखन का एक पीड़ित सदाशिव गुर्जर उनके पास इस मामलेका केस दर्ज करवाने आया था और पीड़ित सदाशिव गुर्जर ने लड़की का नाम दीपाली बताया था और पीड़ित सदाशिव गुर्जर ने बताया की उन्होंने दीपाली से 28 मार्च 2019 को शादी किये थे पर शादी के दुसरे दिन ही दीपाली ने अपनी माँ के बीमारी का बहाना बनाकर उनसे करीब 90 हजार रुपये ले लिए और वो फरार हो गयी और फिर कभी लौट कर नहीं आई |

तभी से पुलिस इस लुटेरी दुल्हन के तलाश में जुटी थी और अब पूरे 2 साल बाद पुलिस को कामयाबी  मिली है और वही पूछताछ में आरोपी महिला जिसका नाम छाया है उसके पास से कई लड़कियों के आधार कार्ड और अन्य डाक्यूमेंट्स बरामद हुए थे और उसने बताया की वो अपने पति के साथ मिलकर गरीब लड़कियों को  बहला फुसलाकर उनकी शादी करवा देती थी और फिर उनसे लूटपाट का काम करवाती थी और इस काम में म महिला का पति  जिसका नाम  भागवत  है वो भी उसका साथ देता था |बता दे इस  पुरे मामले भी अभी जाँच चल रही है और जल्द ही इन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी|