आखिर हर्ष लिंबाचिया ने मोटी पंजाबी लड़की भारती सिंह ने क्या देखा? जो कर बैठे प्यार, जानिए इसका जवाब

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiya) की जोड़ी फैंस की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने एक-दूसरे को सालों तक डेट किया, जिसके बाद यह विवाह के बंधन में बंध गए और अब कपल अक्सर टीवी सेट पर एक साथ नजर आते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं दुनियाभर के लोग भारती सिंह की कॉमेडी के कायल हैं लेकिन हर्ष लिंबाचिया भी कम मजाकिया नहीं हैं। जब भी हर्ष और भारती सेट पर एक साथ होते हैं तो फैंस अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं।

भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiya) भले ही लोगों को अपने बेहतरीन अंदाज से खूब हंसाते हैं परंतु असल जिंदगी में इनके बहुत मुश्किलें उत्पन्न हुईं। लेकिन यह हर मुश्किल का सामना करते हुए अपने फैंस को हंसाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। यह दोनों ही एक दूसरे का हर परिस्थिति में पूरा साथ देते हैं और हर मुश्किल का साथ मिलकर सामना करते हैं। जैसे यह कपल इतना प्यारा है, उतनी ही प्यारी भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की प्रेम कहानी है।

आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया कलर्स के रियलिटी शो हुनरबाज़ में नजर आ रहे हैं और यह अपने अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इस रियलिटी शो में इन दोनों की प्रेम कहानी की एक झलक दिखाई जाएगी, जिसे देखने के बाद यह दोनों ही इमोशनल हो जाएंगे। दरअसल, कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो साझा किया है जिसमें कुछ कंटेस्टेंट्स भारती और हर्ष की प्रेम कहानी डांस के माध्यम से दिखाते हुए नजर आए हैं।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की प्रेम कहानी को कंटेस्टेंस्टस दिखाते हुए यह बताते हैं कि किस प्रकार से भारती जब एक कॉमेडी रियलिटी शो में भाग लेने पहुँचती हैं, तो लोग उन्हें मोटी कहकर ताने मारते हैं। एक दिन उनकी मुलाकात राइटर हर्ष से हो जाती है और यह दोनों एक अच्छे दोस्त बन जाते हैं। बाद में इन दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो जाती है।

एक दिन हर्ष लिंबाचिया, भारती सिंह को प्रपोज करते हैं, जिसके बाद भारती हैरत में पड़ जाती हैं। आखिर हर्ष लिंबाचिया ने इस मोटी पंजाबी लड़की में ऐसा क्या देखा तो इसका हर्ष जवाब “दिल” देते हैं। इसके बाद दोनों विवाह के बंधन में बंध जाते हैं। भले ही यह वीडियो क्लिप महज 1 मिनट 45 सेकंड का है परंतु भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की प्रेम कहानी बहुत ही प्यारी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को बहुत ही जल्द पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त होने जा रहा है। हाल ही में भारती सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। इस अवस्था में भारती सिंह को घर पर आराम करना चाहिए था परंतु वह ऐसा बिल्कुल भी नहीं कर रही हैं। वह हुनरबाज देश की शान (Hunarbaaz Desh Ki Shaan) में एंकरिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं और यह अपने बेहतरीन अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।