जानिए BJP के अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की दिलचस्प लव स्टोरी, पत्नी सोनल की कमाई है उनसे अधिक

भारत के वर्तमान गृहमंत्री और बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह जो कि राजनीति के चाणक्य कहलाए जाते हैं। उनका सिर्फ राजनीति का सफर ही नहीं बल्कि निजी जीवन से जुड़ा हर सफर बेहद दिलचस्प रहा है। शायद ही आप इस बात से वाकिफ हो कि उन्हीं की वजह से ही मोदी सरकार 2014 में जीत का परचम लहराने में सफल हुई थी। तो आज हम आपको गृहमंत्री अमित शाह के जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताएंगे जिससे शायद आप भी होगें अनजान।

अमित शाह की लव स्टोरी-

मोदी से अमित की मुलाकात सन 1982 में हुई थी। उस वक्त वे अहमदाबाद के कॉलेज में विद्यार्थी थे, जबकि मोदी संघ प्रचारक थे। वह साल 1986 में भाजपा सरकार का हिस्सा बने। उनका राजनीतिक सफर बेहद दिलचस्प रहा लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी लव लाइफ भी किसी खूबसूरत कहानी से कम नहीं थी। उनकी पत्नी सोनल शाह के साथ उनका रिश्ता बेहद गहरा है। 22 अक्टूबर, 1964 को जन्में अमित शाह ने 23 वर्ष की उम्र में सोनल शाह संग शादी रचाई।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक अरेंज मैरिज थी। सुनने में तो यह भी आया है कि अमित शाह ने जब अपनी पत्नी को पहली बार देखा था तभी सात जन्मों वाला प्यार हो गया था। मुंबई के एक संपन्न गुजराती परिवार से ताल्लुक रखने वाले अमित शाह राजनीती में आने से पूर्व अपने परिवार का प्लास्टिक पाइप का बिजनेस संभालते थे। उनकी 6 बहने हैं, जिनमें से दो शिकागो में हैं। बस अमित शाह ही घर के इकलौते बेटे हैं।

एक आदर्श पत्नी हैं सोनल शाह-

गृहमंत्री शाह की पत्नी सोनल कोल्हापुर, महाराष्ट्र की रहने वाली है। उन्होंने प्रिंसेस पद्मराजे गर्ल्स हाई स्कूल, कोल्हापुर से शिक्षा ग्रहण की। शॉपिंग, ट्रेवलिंग और आध्यात्मिक गाने सुनने का शौक रखने वाली सोनल एक आर्दश पत्नी हैं जो हमेशा से ही पति अमित शाह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती आईं हैं। बता दें कि अमित शाह और सोनल का एक बेटा जय शाह है। जय ने साल 2015 में ऋषिता पटेल संग शादी रचाई। अमित शाह अपने काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि उनकी मुलाकात पत्नी सोनल से कम ही हो पाती है।

करोड़ों की मालकिन हैं सोनल

चुनाव के समय साल 2019 में अमित शाह द्वारा एक एफिडेविट दिया गया जिसके चलते 7 साल में उनकी संपत्ति में 3 गुना ज्यादा इजाफा हुआ और साल 2012 की डिटेल में अमित शाह और पत्नी सोनल की कुल चल और अचल संपत्ति 11.79 करोड़ रुपए थी। ये रकम 2019 तक बढ़कर 38.81 करोड़ रुपए हो गई। बताते चलें कि कि 38.81 करोड़ रुपए में से भी 23.45 करोड़ रुपए की संपत्ति उन्हें विरासत में मिली है।

साल 2017-18 इनकम टैक्स रिटर्न के मुताबिक अमित शाह और पत्नी सोनल की सालाना कमाई 2.84 करोड़ रुपए है। जिसमें अमित शाह की कमाई 53.90 लाख रुपए और पत्नी सोनल की कमाई 2.30 करोड़ रुपए है। जिसके अनुसार शाह की पत्नी सोनल उनसे चार गुना अधिक तक की कमाई करती हैं।

ऐसी ही दिलचस्प कहानियां जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।