अभिनेत्रियों के बाद इन बड़े अभिनेताओं का नशीली दबा कनेक्शन में नाम आया सामने, बिन समन होगी सीधे गिरफ्तारी

बॉलीवुड की कई जानी मानी अभिनेत्रियाँ बॉलीवुड के नशीली दबा कनेक्शन में फंस गयी है| ऐसे में अब एनसीबी देश की अभिनेत्रियों के बाद अभिनेताओं को भी जल्द रेडार पर लेने वाली है| ऐसे में एनसीबी नें कुछ कोड्स जारी कर इनके नाम बताये हैं| ऐसे में इसके बाद से सभी अपने अपने तर्क लगाने में जुट गये हैं| वहीँ अगर इन कोड्स की बात करें तो ये चार लेटर्स हैं| इनमे A, D, R और S लेटर्स शामिल हैं|

वहीँ रिपोर्ट्स इन लेटर्स का मतलब अर्जुन रामपाल, डीनो मारिया, रणबीर कपूर और शाहरुख़ खान बता रहे हैं| जिसके बाद बॉलीवुड में और इनके फैन्स के बीच तहलका मचा हुआ है| जैसा के खबरों में बताया जा रहा है के एनसीबी के एक ऑफिसर द्वारा बताया है के इन सभी एक्टर्स नें दीपिका संग फिल्मों में काम किया है जिसके बाद यह सभी नाम करीब करीब सच ही लग रहे है|

अर्जुन रामपाल करते थे ड्रग्स की सप्लाई

खबरों की कहें तो अर्जुन रामपाल शाहरुख़ के घर नशीली दबा सप्लाई किया करते थे| ऐसा इसलिए क्योंकि अर्जुन रामपाल के नशीली दबा  के पैडलर संग सीधे सम्बन्ध बताये गये थे| जानकारी के लिए बता दें के अर्जुन नें ‘ओम शांति ओम’ और ‘रॉ.वन’ जैसी फिल्मों में शाहरुख़ के साथ काम किया है|  पर वो असल में  नशीली दबा सप्लाई करते थे या नही ये अभी पता नही चल पाया है|

R मतलब कौन?

बता दें के कोई पुख्ता सुबूत इनके नाम से भी अभी नही मिला है लेकिन क्योंकि इनके बाकी दो सितारों संग अच्छे सम्बन्ध रहे हैं और इन्होने दीपिका पादुकोण संग भी फिल्मे की है| इस सब के चलते इनका नाम न्यूज़ चैनल्स पर काफी अधिक ट्रेंड कर रहा है|  साथ ही करण जौहर के घर हुई 28 जुलाई, 2019 की एक पार्टी में भी रणवीर और दीपिका मौजूद थे|

शाहरुख इस वक्त दुबई में आये नजर

जानी मानी आईपीएल टीम के मालिक शाहरुख खान बीते दिन दुबई में टीम को सपोर्ट करते नजर आये थे| वहीँ अर्जुन रामपाल की बात करें तो अपनी फिल्म के शूट के चलते मुंबई में व्यस्त हैं| दूसरी तरफ डीनो और रणवीर भी अभी मुंबई में ही हैं|

समन नही होगा, सीधे गिरफ्तारी

अभिनेताओं की कहें तो अभी एनसीबी पहले अभिनेत्रियों के खिलाफ सारी कार्यवाही पूरी करने के बाद अभिनेताओं के मामले में कदम रखने की सोच रही| वहीँ अगर खबरों की माने तो एनसीबी के एक अधिकारी  का कहना है के सीधे उन्हें अरेस्ट किया जायेगा और किसी भी तरह की बातचीत नही होगी|

दीपिका नें किया ऐसे खुलासे

जैसा के हम सभी को पता ही है के अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम काफी अधिक नशीली दबा मामले में देखने को मिला रहा है| और साथ ही इनकी मुश्किलें अभी और अधिक बढने की उम्मीदें हैं क्योंकि इनकी व्हाट्स अप की चैट्स भी लीक हुई हैं जो सामने आ चुकी हैं| ऐसे में उन्होंने कई बातें एनसीबी के सामने बताई है| और ऐसे में इन्ही सब बातों को मद्देनजर रखते हुए अब ये सभी खुलासे किये जा रहे हैं|

हालाँकि जो भी नाम अब तक तर्क लगाकर बताये गये हैं एनसीबी से अभी उन्हें कोई प्रतिक्रिया नही मिली है|