वायरल हुआ मिथुन चक्रवर्ती की बहु मदालसा का विडियो, कुछ इस अंदाज़ में डांस करती नजर आई

सारे बॉलीवुड में डिस्को डांसर के नाम से मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती आज फ़िल्मी दुनिया से दूर हैं| हालाँकि अब राजनीती में इन्होने अपना अच्छा ख़ासा नाम बना लिया है और अब अपने इन राजनैतिक मामलों के चलते इन्हें अक्सर चर्चाओं में देखा जाता है| वहीँ एक और वजह है जो मिथुन दा को चर्चाओं में ले आती है| ये कोई और नही बल्कि मिथुन दा की बहु मदालसा हैं जो के एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस और मॉडल है| इनकी बहु मदालसा एक प्रतिभावान डांसर भी हैं और इसी लिए आये दिन इनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए रहते हैं|

मिथुन दा की बहु मदालसा की बात करें तो आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म इन्स्टाग्राम पर इनके लाखों की तादाद में चाहने वाले मौजूद हैं| और यही पर मदालसा अपने तमाम चाहने वालों के लिए अक्सर ही अपनी तस्वीरें और विडियोज शेयर करती रहती हैं| ऐसे में अभी बीते दिनों मदालसा नें एक विडियो शेयर किया था जिसमे वो ‘ये गलियां ये चौबारा’ नाम के गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं| और इनके फैन्स के बीच अब यह विडियो ख़ासा चर्चाओं में नज़र आ रहा है|

मदालसा के इस विडियो की बात करें तो इसे अब तक तकरीबन 78 हजार व्यूज़ मिल चुके हैं और अब भी इसके व्यूज़ और लाइक्स बढ़ते ही जा रहे हैं| इनके तमाम चाहने वाले इस विडियो को काफी अधिक शेयर करते भी नजर आ रहे हैं| बता दें के मदालसा जो के एक सीरियल और टीवी की एक्ट्रेस है जहाँ इनके नाम एक अनुपमा नाम का सीरियल भी है जिसमे  इन्होने काव्य झावेरी का किरदार निभाया  है| और इनका यह विडियो भी इसी अनुपमा नाम के शो के सेट पर शूट किया है|

शो अनुपमा में भी मदालसा के रोल को ख़ासा पसंद किया जाता है और साथ ही आज तमिल और तेलुगु फिल्म जगत का भी मदालसा एक जाना माना नाम बन चुकी है| बताते चले के मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे मिमोह चक्रवर्ती संग मदालसा नें शादी रचाई है और आज वो मिथुन दा के परिवार का हिस्सा बनकर काफी खुश नजर आती हैं| मिथुन दा के बेटे और मदालसा के पति मिमोह की कहें तो वो एक बॉलीवुड अभिनेता रह चुके हैं हालाँकि इनका बॉलीवुड करियर उतना सफल नही रहा और बाद में मिमोह नें बिजनेस में कदम रख दिया|

देखें INSTAGRAM Video :

वहीँ अगर मिथुन दा की बहु मदालसा की बात करें तो इनका भी फ़िल्मी दुनिया से पुराना ताल्लुख रहा है| जहाँ एक तरफ मदालसा के पिता बेहद ही फेमस निर्माता निर्देशक रहे हैं वहीँ दूसरी तरफ इनकी माँ शीला शर्मा भी एक मशहूर अभिनेत्री रही हैं| 90 के दशक की महाभारत अगर आपको याद होगी तो इसमें मदालसा की माँ नजर आई थी| इस सीरियल में इन्होने कृष्ण की माँ देवकी का किरदार अदा किया था|बताते चले के मदालसा नें साल 2009 में आई तेलुगु फिल्म ‘फिटिंग’ से डेब्यू किया था”

शादी के तकरीबन 9 सालों बाद यानी साल 2018 में जुलाई महीने में इन्होने मिथुन दा के बेटे मिमोह संग शादी रचाई थी| आज मदालसा के नाम कुछ फेमस कन्नड़ फ़िल्में भी हैं|