मुंबई के वर्ली में लीज पर माधुरी दीक्षित ने खरीदा अपना ये बेहद खुबसूरत आशियाना ,लाखो में है किराया ,देखें इस घर की एक खास झलक

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर है लेकिन इसके बावजूद भी माधुरी दीक्षित की फैन फॉलोइंग और उनकी लोकप्रियता में कोई भी कमी नहीं आई है| आज भी माधुरी दीक्षित की एक मुस्कान पर उनके करोड़ों अपना दिल हार जाते है | 54 साल की हो चुकी माधुरी दीक्षित को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाता है और उम्र के इस पड़ाव पर आने के बावजूद भी माधुरी दीक्षित अपनी अदाओं से हर किसी का दिल धड़का देती है| हाल ही में माधुरी दीक्षित ने डिजिटल डेब्यू किया है और उनकी वेब सीरीज रिलीज हुई थी जितनी माधुरी दीक्षित ने अपने अभिनय के जादू से सभी को एक बार फिर से दीवाना बना दिया है|

माधुरी दीक्षित आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ ही जाती है| इसी बीच माधुरी दीक्षित एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई है दरअसल हाल ही में माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ श्रीराम नेने ने मुंबई में अपना एक खूबसूरत आशियाना खरीदा है और अभिनेत्री का यह नया घर मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में स्थित है | माधुरी दीक्षित का घर 29वें फ्लोर पर है जो की तकरीबन 5500 स्कवॉयर फीट में फैला हुआ है|

माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ श्रीराम नेने ने इस घर को लीज पर खरीदा है जिसका प्रति माह 12.5 लाख रुपये किराया है| माधुरी दीक्षित ने जिस फ्लोर पर खूबसूरत आशियाना खरीदा है वहां से सनराइज और सनसेट का खूबसूरत नजारा देखते ही बनता है|

इस आशियाने में सबसे खास बात तो यह है कि यहां से समंदर का शानदार नजारा बिल्कुल सामने दिखाई देता है और इस घर में सुख-सुविधाओं की तमाम चीजें मौजूद है| वही सोशल मीडिया पर इन दिनों माधुरी दीक्षित के इस नए आशियाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है|माधुरी दीक्षित के इस नए आशियाने को आर्किटेक्ट अपूर्वा मेहता ने महज 45 दिनों के अंदर तैयार किया है और अपने इस आशियाने का डिजाइन माधुरी दीक्षित और उनके पति श्री राम नेने ने फाइनल किया था|

माधुरी दीक्षित के घर को डिजाइन करने वाली अपूर्वा मेहता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि,” मैं ईमानदारी से कहूं तो.. मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि वह कितने ज्यादा जमीन से जुड़े हुए लोग हैं और उनके अनुरोध कितनी ज्यादा व्यवहारिक थे और ऐसे में सिर्फ एकमात्र बाधा टाइमलाइन की थी परंतु समय की बड़ी समस्या होने के साथ साथ एक और चुनौती यह थी कि उनको रंगों के साथ नए-नए प्रयोग करने के लिए राजी करना था| संक्षिप्त रूप से कहूं तो इस स्टार कपल को अपने नए घर में बदलाव देना था”| बता दे अपूर्वा मेहता ने कड़ी मेहनत से माधुरी दीक्षित के घर को खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया है और सजाया है|

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने का ये नया आशियाना वर्ली हाई राइज की 29वीं मंजिल पर स्थित है और इनके इस अपार्टमेंट से नाइट के समय ‘सपनों की नगरी’ का जगमगाता हुआ नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है और वही दिन के समय हर दिशाओं से प्रकाश की पर्याप्त मात्रा में फिल्टरिंग होती है और इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है| माधुरी दीक्षित और डॉ श्रीराम नेने ने अपने मुताबिक अपने इस घर को डिजाइन करवाया है|

माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेत्री ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है और मालवीय ने बीते 25 फरवरी 2022 को माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ रिलीज हुई है| माधुरी दीक्षित के इस वेब सीरीज को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है|