एक समय मजनू भाई के लिए धड़कता था धक धक गर्ल का दिल, जानिये क्या हुआ ऐसा के टूटा अभिनेत्री का दिल

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज लम्बे वक्त से फिल्मों से दूर हैं और जब भी इसके कारण की बात होती है तो इनकी शादी को इसका सबसे बड़ा कारण बताया जाता है| इन्हें लेकर हमेशा ही ऐसा बताया जाता है के शादी के बाद इन्होने अपनी पर्सनल जिंदगी पर ध्यान देने के चलते एक्टिंग को अलविदा कह दिया| माधुरी की नीजी जिंदगी की कहें तो इन्होने अमेरिका के एक मशहूर डॉक्टर संग शादी रचाई है जिनका नाम श्री राम नेने है| इस अरेंज मैरेज को करके माधुरी नें लाखों चाहनो वालो के दिल तोड़ दिए थे|

पर ऐसा नही है के माधुरी हमेशा से ही सिंगल रही थीं| माधुरी को भी जिंदगी में पहला प्यार हुआ था पर इनका यह पहला प्यार इन्हें हासिल न हो सका और फिर साल 1999 में इनकी जिंदगी में डॉक्टर नेने आ गये जिसके बाद से लेकर आज तक ये अपनी नीजी जिंदगी में काफी व्यस्त हो चुकी हैं| और शायद अब तो ये अपने पहले प्यार को भूल भी चुकी हैं| एक बेहद ही मशहूर अभिनेत्री होने के कारण माधुरी का नाम कई फेमस एक्टर्स के साथ जुड़ा था|

पहला प्रेम संबंध अनिल कपूर के साथ

अनिल और माधुरी के बीच नजदीकियों की सबसे बड़ी वजह वो फ़िल्में रहीं जिनमे ये दोनों साथ नजर आये| कई ऐसी फ़िल्में बॉलीवुड में देखने को मिली जिनमे अनिल और माधुरी की यह जोड़ी देखने को मिली और हर बार इन्हें दर्शकों नें भी ख़ासा पसंद किया| और इस सब के कीच कब इनकी दोस्ती गहरी होती गयी इन्हें पता भी नही चला| और खबरों की कहे तो एक वक्त ऐसा भी आ गया था जब लोग अनिल और माधुरी की इस जोड़ी को देखने ही सिनेमाघर जाते थे|

उन दिनों माधुरी दीक्षित जहाँ बॉलीवुड की एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस थी और वहीँ अनिल कपूर एक मशहूर अभिनेता थे| ऐसे में कहीं न कहीं माधुरी के करियर को ऊँचाइयों तक ले जाने मन अनिल कपूर का बड़ा हाथ रहा|

अनिल कपूर के साथ पहली फिल्म

माधुरी ने साल 1988 में ‘तेजाब’ नाम की अपनी पहली फिल्म की जिसमे इन्होने मोहिनी का किरदार अदा किया था| यह पहली फिल्म रही जिसमे ये अनिल कपूर संग देखि गयी| और इस फिल्म की यह जोड़ी हिट साबित हुई| बताते चले के एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी नें खुद ही इस बात को माना था के उनके करियर को बनाने में अनिल कपूर का सबसे बड़ा सहयोग था|

अनिल के साथ इतनी सारी फ़िल्में करने के कारण माधुरी और अनिल काफी नजदीक आ गये थे| और एक वक्त ऐसा आया जब माधुरी के मन में अनिल के लिए फीलिंग्स आ गयी थीं| माधुरी को अनिल से प्यार हो चूका था पर अनिल की खानी कुछ अलग ही थी क्योंकि अनिल उस वक्त शादीशुदा थे| ऐसे में माधुरी को जब यह सब पता चला तो उन्होंने खुद नही अनिल से दूरी बना ली और धीरे धीरे उनसे कम मिलने लगी|

एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी नें बताया के अनिल के लिए अपनी फीलिंग्स को बदलना उनके लिए इतना आसान नही था पर वो कभी भी अनिल की पारिवारिक जिंदगी में दरार नही बनना चाहती थी जिसके चलते उन्होंने अपना पहला प्यार ठुकरा दिया|