Site icon NamanBharat

माधुरी दीक्षित ने “काचा बादाम” गाने पर किया जोरदार डांस, Video देख आपका दिल हो जाएगा खुश

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की एक अलग पहचान हैं, जिन्हें आज भी दर्शक बड़े पर्दे पर देखने के लिए आतुर रहते हैं। माधुरी दीक्षित की प्रतिभा से सभी मोहित हैं। माधुरी दीक्षित सुंदरता, नृत्य और अभिनय तीनों में महारत हासिल कर चुकी हैं। माधुरी दीक्षित सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की डांसिंग डीवा भी हैं। उन्होंने अपने हिंदी फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में की है, जिन्हें दर्शक आज भी बड़े ही चाव से देखना पसंद करते हैं।

माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। इन्होंने कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए हैं और इनके सभी किरदार को दर्शकों ने सराहा और पसंद किया है। भले ही माधुरी दीक्षित अब पहले की तरह फिल्मों में नजर नहीं आती हैं, लेकिन इसके बावजूद भी इनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है।

मौजूदा समय में भी माधुरी दीक्षित के चाहने वालों की संख्या दुनियाभर में लाखों-करोड़ों में है। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिसके जरिया वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित का एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कच्चा बादाम गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

कच्चा बादाम गाने पर माधुरी दीक्षित ने जमकर लगाए ठुमके

कच्चा बादाम गाने का बुखार उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस गाने पर अब तक अरबों रील्स बन चुकी हैं। यह गाना भारत देश के अलावा विदेशों में भी काफी फेमस हो चुका है। इस गाने पर आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी अपने वीडियो और रिल्स बनाते हैं और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अपलोड भी करते हैं। माधुरी दीक्षित पर भी अब कच्चा बादाम का फीवर देखने को मिल रहा है।

माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित को कच्चा बादाम गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि माधुरी दीक्षित बेहद शानदार तरीके से कच्चा बदाम गाने पर डांस कर रही हैं। उनका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो हुआ वायरल

दरअसल, माधुरी दीक्षित के इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर Sweet Jindgi Ideas नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। माधुरी के वीडियो पर फैन्स खूब सारा प्यार बरसा रहे हैं।

वेब सीरीज में डेब्यू

माधुरी दीक्षित 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। इनकी खूबसूरती का जलवा आज भी बरकरार है। माधुरी दीक्षित एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक अच्छी डांसर भी हैं। बता दें कि माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज “द फेम गेम” हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें उनके साथ संजय कपूर और मानव कौल की मुख्य भूमिका है। माधुरी दीक्षित आखिरी बार करण जौहर की फिल्म “कलंक” में नजर आई थीं। फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त अहम भूमिका में थे।

 

 

 

Exit mobile version