माधुरी दीक्षित के पति नेने ने शेयर किए Acidity व खट्टी डकार से बचने के टिप्स, कहा- इन चीजों से रहें दूर

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर नेने ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर गैस्ट्रो एसोफिजियल रिफ्लक्स डिजीज यानी जीईआरडी के बारे में बात की और बताया की कैसे इस बीमारी से निजात पाई जा सकती है। अपनी वीडियो में डॉक्टर नेने ने बताया कि जीईआरडी होने पर व्यक्ति के पेट का एसिड मुंह और पेट को जोड़ने वाली ट्यूब में प्रवाहित होने लगता है। जिसके कारण कई समस्या शरीर में होने लग जाती हैं। इस रोग को हल्के में नहीं लेना चाहिए और ये रोग होते ही डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए।

डॉक्टर नेने ने इस बीमारी के लक्षण के बारे में भी जानकारी दी और विस्तार में इस समस्या को समझाया। लक्षण के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये समस्या होने पर खाने का स्वाद नहीं आता है और कई लोगों का जी मिचलाना लगता है। अगर किसी को ये समस्या होती है तो उसे नीचे बताए गए लक्षण नजर आते हैं। जो कि इस प्रकार हैं।

  • भोजन के बाद चेस्ट में जलन होना
  • मुंह में कड़वाहट या खट्टा महसूस होना
  • मुंह से बदबू आना
  • जी मिचलाना और उल्टी आना
  • कुछ भी निगलने में दिक्कत होना
  • गले में खराश होना

जब किसी व्यक्ति को सप्ताह में दो या इससे ज्यादा बार ऊपर बताए गए लक्षण दिखें। तो बिना वक्त गवाएं। जांच करवानी चाहिए। इस रोग को नजरअंदाज करने से आपके एसोफैगस को नुकसान हो सकता है और इसके अलावा अस्थमा, कैंसर, जैसी समस्या भी पैदा हो सकती हैं।

क्यों होती है ये बीमारी

इस बीमारी को लेकर कई रिसर्च की गई हैं। वहीं साल 2018 में नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन स्टडी के मुताबिक जीईआरडी की समस्या होने का सबसे बड़ा कारण एक खराब जीवन शैली है। गलत तरह का खाना खाने से ये रोग लग जाता है। इसलिए अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)

ऊपर बताए गए लक्षणों को देखकर आप इस समस्या का पता लगा सकते हैं और समय पर डॉक्टर से उपचार जरूर कराएं। साथ ही आप कुछ उपाय भी अपना सकते हैं। जो कि इस प्रकार हैं।

अपनाएं ये जीवन शैली

  • टाइट कपड़े ना पहने।
  • खाना अधिक मात्रा में न खाएं।
  • तला हुआ और स्पाइसी फूड का सेवन करने से बचें।
  • भोजन अच्छी तरह चबाकर खाएं।
  • अल्कोहल, तंबाकू, और चॉकलेट का अधिक सेवन ना करें।
  • भोजन करने के बाद कम से कम 30 मिनट बाद तक बिल्कुल ना सोएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)

गौरतलब है कि अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर नेने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनका इंस्टा अकाउंट और यूट्यूब चैनल भी है। जिसमें ये हेल्थ से जुड़ी वीडियो पोस्ट करते हैं और कई तरह के रोगों के बारे में बात करते हैं। उन्होंने हाल ही में गैस्ट्रो एसोफिजियल रिफ्लक्स डिजीज से जुड़ी ये वीडियो पोस्ट की है। जिसे कई लोगों द्वारा पसंद और शेयर किया गया है। उनके चैनल पर कई सारी हेल्थ से जुड़ी वीडियो मौजूद हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं। इन वीडियो में सेहत से जुड़ी कई अहम जानकारी डॉक्टर नेने ने दी हैं।