खेतों के बीच गांव की लड़की का डांस वीडियो हुआ वायरल, माधुरी दीक्षित बनीं फैन, कहा- ‘लाजवाब’

सोशल मीडिया मनोरंजन का एक बेहद साधन माना गया है। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर लोग अपने विचार व्यक्त करते हैं इतना ही नहीं बल्कि लोग वीडियोस और फोटोस भी शेयर करते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो और फोटो वायरल होती रहती है। इसी बीच इन दिनों एक लड़की का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मदर इंडिया का सुपरहिट गाना “घूंघट नहीं खोलूंगी सैयां तोरे आगे” पर शानदार डांस करती हुई नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर इस लड़की का डांसिंग वीडियो जो भी देख रहा है वह तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है। इस शानदार डांस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इस लड़की ने डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित को भी अपना दीवाना बना लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद खुद माधुरी दीक्षित भी इस लड़की की सबसे बड़ी फैन हो गईं और खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाईं।

जैसा कि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह लड़की बेहद खूबसूरती के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को रागगीरी नाम के यूजर ने अपने टि्वटर हैंडल अकाउंट से शेयर किया है। रागगीरी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “कहते हैं Dancers don’t need wings to fly, आप गांव की इस लड़की के डांस को देखकर मान जाएंगे कि इस बात में कितना सच है। ऐतिहासिक फिल्म मदर इंडिया के लाजवाब गीत पर यह डांस देखिए। इस वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी है तो #Raaggiri को बताइए।” इस वीडियो में माधुरी दीक्षित और हेमा मालिनी को भी टैग किया गया है यह दोनों ही अभिनेत्रियां डांस की दुनिया में डांस के लिए माहिर हैं। इस दो मिनट के वीडियो में गांव की यह लड़की खेतों के बीच बेहतरीन डांस करती हुई नजर आ रही है।

आप खुद इस वीडियो को देखकर काफी प्रभावित हो जाएंगे। इस वीडियो में यह लड़की खेतों में झूमती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हो। वैसे देखा जाए तो इस लड़की ने इस गाने पर सच में बेहद लाजवाब डांस किया है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के ट्वीट के बाद यूजर्स ने भी लड़की की प्रतिभा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंटरनेट पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

माधुरी दीक्षित ने इस वीडियो को रीशेयर करते हुए गांव की इस लड़की की तारीफ में यह लिखा है कि “लाजवाब, वाह! यह काफी बेहतरीन डांस कर रही है। ऐसे कई टैलेंट है जो दुनिया के सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।”

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। माधुरी दीक्षित कई रियलिटी शो में बतौर जज के रूप में नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित काफी सक्रिय रहती हैं। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के दौरान माधुरी दीक्षित ने वर्चुअल डांस क्लास भी शुरू किया था।