माधुरी दीक्षित ने मुंबई में खरीदा 48 करोड़ का आलीशान घर, बालकनी से दिखेगा समुद्र का सुंदर नजारा, देखें Inside Pics

माधुरी दीक्षित हिंदी फिल्म जगत की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इनकी प्रतिभा से सभी मोहित हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और इन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। माधुरी दीक्षित सुंदरता, नृत्य और अभिनय तीनों में महारत हासिल कर चुकी हैं। “धक-धक गर्ल” माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस हैं। माधुरी दीक्षित का चार्म आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।

माधुरी दीक्षित अपनी खूबसूरती-एक्टिंग और डांस से लाखों दिलों पर राज करती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी माधुरी दीक्षित की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। भले ही माधुरी दीक्षित अब पहले की तरह फिल्मों में नजर नहीं आती हैं परंतु वह रियलिटी शोज में जज की भूमिका के लिए हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन इस बार माधुरी दीक्षित अपनी प्रोफेशनल, नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में अपने लिए एक सपनों का आशियाना खरीदा है।

माधुरी दीक्षित ने खरीदा घर

आपको बता दें कि अब माधुरी दीक्षित मुंबई के वर्ली इलाके में एक अपार्टमेंट की मालकिन हो गई हैं। उन्होंने यहां पर एक नया अपार्टमेंट खरीदा है।

रिपोर्ट के अनुसार, माधुरी दीक्षित के आलीशान फ्लैट की कीमत 48 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

अभिनेत्री का अपार्टमेंट मुंबई के अपस्केल लोअर परेल इलाके में एक आलीशान बिल्डिंग की 53वीं मंजिल पर है।

रिपोर्ट के अनुसार माधुरी दीक्षित के फ्लैट की रजिस्ट्रेशन 28 सितंबर 2022 को हुई थी।

माधुरी दीक्षित के घर में ये सुविधाएं हैं मौजूद

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित के सपनों का यह खूबसूरत आशियाना एक सी फेसिंग घर है, जहां से समंदर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

इस प्रॉपर्टी में एक बड़ा स्विमिंग पूल, फुटबॉल पिच, जिम, स्पा, क्लब और कई तरह की लग्जूरियस सुविधाएं मौजूद हैं।

माधुरी दीक्षित का यह अपार्टमेंट 53वीं मंजिल पर स्थित है और अपार्टमेंट का क्षेत्रफल लगभग 5,384 वर्ग फुट है। इसमें सात कार पार्किंग स्लॉट भी हैं।

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में माधुरी दीक्षित ने मुंबई में तीन साल के लिए 12.5 लाख रुपये महीने किराए पर एक घर लिया था।

माधुरी दीक्षित का वर्क फ्रंट

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित ने काफी लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज किया है। हालांकि, वह काफी समय से सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं। बड़े पर्दे पर उनकी आखिरी फिल्म “कलंक” थी। इसके बाद वह “द फेम गेम” नाम की वेब सीरीज में दिखाई दी थीं। माधुरी दीक्षित की फिल्म “मजा मा” भी 6 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में लगी हुई हैं।

माधुरी दीक्षित मौजूदा समय में डांस रियलिटी शो “झलक दिखला जा 10” में जज के रूप में नजर आ रही हैं। उनके साथ करण जौहर और नोरा फतेही भी जज हैं। शो के दसवें सीजन की 5 साल के अंतराल के बाद वापसी हुई है। बताते चलें माधुरी दीक्षित ने शादी के बाद फिल्मों को अलविदा कह दिया था और वह अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं परंतु फिर से उन्होंने सालों बाद इंडस्ट्री में वापसी की है।