समुंदर की लहरों के बीच दिखी धक-धक गर्ल, माधुरी दीक्षित ने शेयर की Throwback तस्वीरें

दुनियाभर में कोरोना वायरस अब विकराल रूप ले चुका है। वहीं देश में भी कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं इसका असर बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी देखने को मिला है। मुंबई में लगातार कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। आम लोग से लेकर बड़े-बड़े स्टार्स भी अपने घर पर ही रह रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानि माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में माधुरी दीक्षित ने अपना एक्सीपीरियंस अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इतना ही नहीं अपनी माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को सलाह भी दी है। जिसमें उन्होंने अपने फैंस को बताया कि किस तरह आप अपने इस समय को पॉजिटिवली इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तस्वीरों में माधुरी समुंद्र की लहरों में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

फैंस को दी खास नसीहत

वहीं इंस्टाग्राम पर माधुरी ने अपनी तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘मुझे वापस ले जाओ। अनुभव हमें उसमें तराशते हैं जो आज हम बने हैं। लॉकडाउन के इस वक्त में चलो इस वक्त को इस्तेमाल करते हैं अपनों के लिए और अपने प्यारों के लिए अतुल्य अनुभव बनाने में। नई चीजें सीखने में, पजल्स सॉल्व करने में, खाना बनाने में। एक बार जब फिर से दुनिया खुल जाएगी याद रखना की हमेशा अनुभवों को चीजों से ऊपर रखा जाना चाहिए।’

ब्लू कलर की ड्रेस में दिखीं माधुरी

बता दें कि सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित अपने इस पोस्ट जरिए अपने फैंस के मन में काफी पॉजिटिविटी भर रही है। वहीं फैंस को भी धक-धक गर्ल का ये पोस्ट और तस्वीरों में उनकी मस्ती को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं माधुरी भी इन तस्वीरों के जरिए अपने पुराने दिनों को याद करती दिखाई दीं। तस्वीरों में माधुरी खुले आसमान के नीचे समुंद्र की लहरों में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है और उनके चेहरे की स्माइल देखते हुए साफ पता चल रहा है कि वह समुंद्र की लहरों में कितना एन्जॉय कर रही हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी तस्वीरों पर अभी तक लाखों लाइक्स आ चुके है। जबकि तमाम यूजर्स कमेंट कर माधुरी की तारिफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, हमें वाकई ये सुनने की जरूरत थी। लॉकडाउन बहुत सी चीजें सीखने के लिहाज से एक पॉजिटिव एक्सपीरियंस रहा है।

अगर माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात करें एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ में दिखाई दी थीं। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। इस फिल्म में माधुरी ने कई सालों बाद संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर की। इस फिल्म के अलावा माधुरी हाल ही में फिल्म ‘टोटल धमाल’ में भी माधुरी दीक्षित नजर आ चुकी हैं।

ऐसी ही दिलचस्प कहानियां जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। इस दिलचस्प खबर को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। इसके अलावा आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।