Site icon NamanBharat

माधुरी दीक्षित ने मम्मी और बड़ी बहनों के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीर, फैंस बोले- इन्हें पहले नहीं देखा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की प्रतिभा से सभी मोहित हैं। माधुरी दीक्षित सुंदरता, नृत्य और अभिनय तीनों में महारत हासिल कर चुकी हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और उन्हें कई अवॉर्ड्स भी प्राप्त हुए हैं। माधुरी दीक्षित ने कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए हैं और इनके सभी किरदार को दर्शकों ने सराहा और पसंद किया।

भले ही माधुरी दीक्षित आजकल फिल्मों में बहुत कम नजर आती हैं परंतु इसके बावजूद भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। इन दिनों माधुरी दीक्षित रियलिटी शोज में काफी नजर आती हैं। दुनिया के कोने कोने में अभिनेत्री के फैंस की संख्या लाखों करोड़ों में है। आज भी लोग माधुरी दीक्षित को बहुत पसंद करते हैं। बॉलीवुड की “धक-धक गर्ल” माधुरी दीक्षित एक अभिनेत्री होने के साथ ही एक फैमिलीवुमेन भी हैं।

माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। साथ ही वो अपनी पोस्ट से फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपने पति, बच्चों और मां के साथ की प्यारी तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां की एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित अपनी मां और बहनों के साथ दिखाई दे रही हैं।

माधुरी दीक्षित ने शेयर की तस्वीर

माधुरी दीक्षित ने जो अपनी बहनों की तस्वीर शेयर की है, इससे पहले शायद ही फैंस ने देखी हो, लेकिन मदर्स डे के मौके पर माधुरी दीक्षित ने मां को विश करते हुए यह स्पेशल तस्वीर सभी फैंस के साथ शेयर की। तस्वीर में देखा जा सकता है कि तीनों बहने ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं उनकी मां ग्रीन सूट में कुर्सी पर बैठी हुई दिख रही हैं।

माधुरी दीक्षित ने तस्वीर को शेयर करते हुए यह लिखा है कि “मैं जो भी हूं, मैं जो भी रहूंगी, वो आपका प्रतिबिम्ब होगा आई। हैप्पी मदर्स डे।” जैसे ही माधुरी दीक्षित ने अपनी बहनों और मां के साथ की तस्वीर शेयर की, वैसे ही उनके दोस्त और फैंस इंस्टाग्राम पर कमेंट करने लगे। एक फैन ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि “इससे पहले आपकी बहनों की तस्वीर नहीं देखी थी।’ इसके अलावा एक दूसरे फैन ने यह लिखा कि “मैम, आप सभी बहनें एक दूसरे से बिल्कुल अलग दिखती हैं।” इसी तरह से इस तस्वीर पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

चार भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं माधुरी दीक्षित

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित के पिताजी का नाम शंकर दीक्षित है और मां का नाम स्नेहलता दीक्षित है। शंकर दीक्षित पेशे से इंजीनियर थे और उनकी खुद की फैक्ट्री थी। सितंबर, 2013 में 91 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। माधुरी दीक्षित की दो बड़ी बहनें हैं, जिनका नाम रूपा और भारती दीक्षित है। इन दोनों बहनों के अलावा माधुरी दीक्षित का एक भाई भी है जिनका नाम अजीत दीक्षित है। माधुरी दीक्षित चार भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं।

माधुरी दीक्षित की शादी

80 और 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित ने 1999 में लॉस एंजिलिस कैलिफोर्निया के कार्डियोवेस्कुलर सर्जन श्रीराम माधव से विवाह किया था। माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने अब दो बेटों के माता-पिता हैं, जिनका नाम अरिन और रेयान है।

माधुरी दीक्षित का वर्क फ्रंट

अगर हम माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री माधुरी दीक्षित रियलिटी शो में जज की भूमिकाओं में अक्सर नजर आती रहती हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने “द फेम गेम” के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया है। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई इंडियन अमेरिकन सिंगर राजा कुमारी के एक गाने में भी माधुरी दीक्षित नजर आई हैं। इस गाने की चर्चा जोरों शोरों पर है।

 

 

 

Exit mobile version