माधुरी दीक्षित की दोनों बहने भी हैं बेहद खूबसूरत, जानिए कहां रहती हैं और क्या करती हैं

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी और खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के बलबूते अच्छा खासा नाम कमाया है। यह एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी प्रतिभा से सभी मोहित हैं। माधुरी दीक्षित सुंदरता, नृत्य और अभिनय तीनों में महारत हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और इन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के बलबूते कई अवार्ड भी प्राप्त किए हैं।

माधुरी दीक्षित ने फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए हैं और यह अपने हर किरदार को बखूबी तरीके से निभाना जानती हैं। दर्शकों ने भी इनके द्वारा निभाए गए किरदार की खूब सराहना की है। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को हर कोई जानता है परंतु आज हम आपको इस लेख के माध्यम से अभिनेत्री की दो और खूबसूरत बहनों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में शायद बहुत कम लोगों को पता होगा।

अपने अभिनय, डांस और अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के चाहने वालों की दुनिया भर में कमी नहीं है। अभिनेत्री के फैंस उन पर जान लुटाते हैं और उनसे जुड़ी हुई हर चीज जानने के इच्छुक रहते हैं परंतु आज भी ऐसे बहुत से फैंस हैं जो माधुरी दीक्षित के परिवार से अनजान हैं। खासकर माधुरी दीक्षित की दो बहनों के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित के बहनें मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित एक महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं और इनके पिताजी का नाम श्री शंकर दीक्षित और माताजी का नाम स्नेहलता दीक्षित है। बचपन से ही माधुरी की रुचि नृत्य कला में रही है। इसी वजह से उन्होंने 3 वर्ष की आयु से ही कत्थक सीखना शुरू कर दिया था और बचपन से ही उन्हें अपने इस हुनर के लिए कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। बाद में माधुरी एक पेशेवर कत्थक डांसर बन गईं।

माधुरी तीन भाई बहन है। उनका एक भाई और दो बहने हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की कथक डांस क्वीन माधुरी दीक्षित की दो बड़ी बहने जिनका नाम रूपा और भारती दीक्षित है और उनका एक भाई जिसका नाम अजीत दीक्षित है। माधुरी दीक्षित अपने बहन भाइयों में सबसे छोटी हैं। माधुरी दीक्षित की तरह उनके दोनों बहने भी ट्रेंड कथक डांसर हैं। ऐसा कहा जाता है कि माधुरी दीक्षित को अभिनेत्री बनाने के लिए उनकी दोनों बहनों ने खूब मेहनत की है।

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित की दोनों बहने रूपा और भारती ने कभी भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने की नहीं सोची थी वैसे माधुरी की दोनों बहने अब सेटल हो चुकी है। यह अपना जीवन निजी रखना पसंद करती हैं जिसकी वजह से माधुरी की बहनों के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

वैसे माधुरी दीक्षित अपनी बहन के साथ की पुरानी पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। यह तस्वीर उस समय की है जब माधुरी फिल्म स्टार नहीं बनी थीं और स्टेज पर अपनी पार्टनर बहन के साथ परफॉर्म करती थीं। वैसे सोशल मीडिया पर भी इन तीनों बहनों की कुछ ही तस्वीर देखने को मिलती हैं।