जान्हवी कपूर ने झलक दिखला जा के सेट पर लगाया माधुरी दीक्षित संग ठुमके ,श्रीदेवी को याद पर भावुक हुई एक्ट्रेस

एक्ट्रेस जानवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और इसके बाद जानवी कपूर बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी है और वही इन दिनों जानवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म मिली को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई है| जानवी कपूर अपने इस फिल्म का लगातार प्रमोशन कर रही है | इसी बीच जानवी कपूर को टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ के मंच देखा गया जहां पर एक्ट्रेस अपनी फिल्म प्रमोट करने पहुंची थी |

वही इस दौरान जानवी कपूर और माधुरी दीक्षित एक दूजे के साथ देवदास के सुपरहिट गाने पर ठुमके लगाए और वही शो की जज माधुरी दीक्षित जानवी कपूर की मां और बॉलीवुड की चांदनी कहीं जाने वाली दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को याद कर काफी ज्यादा भावुक हो जाती है | वही कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है जिसमें जानवी कपूर और माधुरी दीक्षित एक दूसरे के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है| सोशल मीडिया पर जानवी कपूर और माधुरी दीक्षित का यह वीडियो सामने आते ही जमकर वायरल हो गया है |

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जानवी कपूर के साथ डांस करने से पहले माधुरी दीक्षित दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को याद करती है और इतना ही नहीं माधुरी दीक्षित जानवी से कहती है कि, इसी मंच पर मैंने आपकी मां के साथ डांस किया था और वह पहला ऐसा मौका था जब हम दोनों ने एक साथ मिलकर डांस किया था|

श्रीदेवी को याद करते हुए माधुरी दीक्षित काफी भावुक हो जाती हैं और इसके बाद वह जानवी कपूर के साथ देवदास के गाने कहे छेड़ मोहे पर डांस करती हुई नजर आती है और दोनों अभिनेत्रियों ने अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लिया| इस दौरान जहां जानवी कपूर रेड कलर के आउटफिट में बेहद हॉट और खूबसूरत लग रही थी वही माधुरी दीक्षित ने अपनी खूबसूरत मुस्कान से सभी को दीवाना बना दिया|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


जानवी कपूर और माधुरी दीक्षित को एक साथ मंच पर डांस करते हुए देखकर जज की कुर्सी पर बैठी नोरा फतेही और करण जौहर भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित के साथ जानवी कपूर का यह डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद श्रीदेवी के फैंस भी काफी भावुक हो गए हैं|

गौरतलब है कि साल 2012 में झलक दिखला जा के फिनाले एपिसोड में एक्ट्रेस श्रीदेवी गेस्ट बनकर पहुंची थी और इस दौरान माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी ने एक दूसरे के साथ काफी अच्छा टाइम स्पेंड किया था और दोनों अभिनेत्रियों ने अपनी-अपनी फिल्मों के गानों पर डांस किया था| वही साल 2018 में एक एक्सीडेंट के चलते श्रीदेवी का निधन हो गया और वह हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गई| आज श्रीदेवी भले ही हमारे बीच नहीं है परंतु उनकी यादें लोगों के दिलों दिमाग में आज भी बसी हुई है|

जानवी कपूर के प्रोफेशनल वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही जानवी कपूर की फिल्म मिली रिलीज होने वाली है आर्य फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जो की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस है| इसके पहले जानवी कपूर को फिल्म गुडलक जेरी में देखा गया था|