Site icon NamanBharat

11 मार्च को है महाशिवरात्रि, इस दिन ये काम करना होता है शुभ परंतु इन कामों को भूलकर भी ना करें

इस बार महाशिवरात्रि का त्यौहार 11 मार्च 2021 दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार देखा जाए तो प्रत्येक साल फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ लोग मनाते हैं। इस दिन देवों के देव महादेव की विशेष रूप से पूजा करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन सभी भक्त महादेव की भक्ति में लीन रहते। पौराणिक कथाओं के अनुसार देखा जाए तो इसी दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती जी का विवाह हुआ था। इसी वजह से महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए बहुत ही खास माना गया है।

अगर शिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव जी के साथ-साथ माता पार्वती जी की पूजा की जाए तो इससे दोनों का आशीर्वाद मिलता है। महाशिवरात्रि पर जगह-जगह पर भांग का प्रसाद भी बांटा जाता है। भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त करने के लिए यह पर्व बहुत ही शुभ माना गया है। भक्त इस दिन शिवजी की पूजा के दौरान बहुत सी चीजें अर्पित करते हैं। ऐसी मान्यता है कि शिवजी की प्रिय चीजें अगर अर्पित की जाए तो जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं परंतु महाशिवरात्रि के दिन कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से महाशिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या ना करें? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि पर कौन से काम करना रहता है शुभ

महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये काम

1. महाशिवरात्रि के दिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि देर तक ना सोएं। अगर आपने व्रत नहीं किया है तो भी आप सुबह के समय जल्दी उठकर स्नान करने के पश्चात पूजा करने के बाद ही भोजन कीजिए।

2. महाशिवरात्रि के पर्व के दिन आप काले रंग के वस्त्रों का धारण भूलकर भी ना करें।

3. महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की परिक्रमा करते समय जल स्थान को भूलकर भी ना लांघे।

4. महाशिवरात्रि पर भगवान शिव जी की पूजा के दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पूजा में हल्दी, तुलसी और कुमकुम का इस्तेमाल मत कीजिए।

5. शिव जी को शंख से जल अर्पित ना करें।

6. शिवजी की पूजा में केतकी, चंपा के फूल का भी इस्तेमाल मत कीजिए।

7. महाशिवरात्रि के दिन किसी भी प्रकार का वाद-विवाद ना करें।

8. महाशिवरात्रि के दिन मांस-मदिरा का सेवन भूलकर भी मत कीजिए।

Exit mobile version