Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि के दिन करें ये आसान काम, शिवजी की होगी कृपा, मनोकामनाएं होंगी पूरी

हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक महाशिवरात्रि का भी पर्व महत्वपूर्ण है। महाशिवरात्रि का पर्व देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस दिन भक्त भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए इनकी पूजा आराधना करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च को है। हर साल यह पर्व फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने का बहुत ही शुभ दिन माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त अपने सच्चे मन से इनकी आराधना करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

महाशिवरात्रि के दिन देवों के देव महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए भक्त अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो तरह-तरह के उपाय भी अपनाते हैं ताकि भोलेनाथ का आशीर्वाद उनके ऊपर हमेशा बना रहे। अगर आप अभी शिव जी की कृपा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे कुछ साधारण उपाय बताने जा रहे हैं जिसको अगर आप महाशिवरात्रि के दिन करेंगे तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी और महादेव का आशीर्वाद आप के ऊपर बना रहेगा।

मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि महाशिवरात्रि का पर्व मनोकामना पूर्ति के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन मनुष्य को अपनी मनोकामना के अनुसार शिवजी की पूजा करनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति सांसारिक मोह माया से मुक्ति प्राप्त करना चाहता है और भगवान शिव जी के चरणों में स्थान पाने की कामना रखता है तो ऐसी स्थिति में मनुष्य को महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल और दूध से भगवान शिव जी का अभिषेक करना चाहिए और रात के समय जागरण में शिव पुराण का पाठ करें और सुनें।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए

अक्सर देखा गया है कि व्यक्ति धन से जुड़ी हुई परेशानियों को लेकर काफी परेशान रहता है। आर्थिक समस्या एक मुख्य समस्या है। अगर आप भी आर्थिक समस्याओं के कारण परेशान और चिंतित चल रहे हैं तो ऐसी स्थिति में महाशिवरात्रि पर भगवान शिवजी की पूजा का खास विधान है। इस प्रकार के लोगों को शहद और घी से भगवान शिव जी का अभिषेक करना चाहिए और प्रसाद के तौर पर भगवान शिव जी को गन्ना चढ़ाएं। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति काफी लंबे समय से वाहन खरीदने की कोशिश कर रहा है परंतु उसको सफलता नहीं मिल पा रही है तो वह महाशिवरात्रि के दिन दही से भगवान शिव जी का अभिषेक करें।

संतान प्राप्ति हेतु करें यह काम

अगर कोई दंपत्ति योग्य संतान की कामना रखते हैं तो उनको महाशिवरात्रि के दिन दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव जी के साथ मां पार्वती और गणेश जी एवं कार्तिकेय की पूजा करें। इसे संतान सुख का योग मजबूत बनता है। शीघ्र ही आपकी अभिलाषा पूरी होगी।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए

अगर कोई व्यक्ति अक्सर किसी न किसी शारीरिक समस्या से पीड़ित रहता है। सेहत अच्छी नहीं रहती, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहता है तो ऐसी स्थिति में महाशिवरात्रि के अवसर पर आप लाभ जरूर उठाएं। शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि भोलेनाथ कालों के भी काल हैं जिनके समक्ष यम भी हाथ जोड़े खड़े रहते हैं। अगर आप महाशिवरात्रि के दिन जल में दूर्वा मिलाकर शिवजी को अर्पित करते हैं तो इससे अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है। आप महाशिवरात्रि के दिन जितना अधिक संभव हो महामृत्युंजय मंत्र का जाप कीजिए इससे लाभ मिलेगा।