महेंद्र सिंह धोनी बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों से लड़ा चुके हैं इश्क, खूब बटोरी थी सुर्खियां

भारत में क्रिकेट कितना लोकप्रिय हैं यह बात तो हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं। पिछले एक दशक में जिस क्रिकेटर को भारत सहित दुनियाभर से सबसे प्यार मिला वह महेंद्र सिंह धोनी हैं। महेंद्र सिंह धोनी को सारी दुनिया एक अच्छे क्रिकेटर के रूप में जानती है। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दुनिया भर में फैन फॉलोइंग है। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट इतिहास के सबसे मशहूर और कामयाब कप्तान माने जाते हैं। यह 40 साल के हो गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था।

महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं परंतु यह अपने लव अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियों में छाए रहे हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी किताब अपने नाम किए हैं। साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी से शादी की थी परंतु साक्षी से पहले धोनी का बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों से अफेयर रहा है।

लक्ष्मी राय

अभिनेत्री लक्ष्मी राय साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं और महेंद्र सिंह धोनी का नाम लक्ष्मी राय के साथ भी जुड़ चुका है। एक इंटरव्यू के दौरान साल 2009 में लक्ष्मी राय में धोनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुद बताया था। यह दोनों ही एक-दूसरे से प्यार करते थे परंतु बाद में यह अलग हो गए।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण को भरा कौन नहीं जानता, यह बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और सफल अभिनेत्री मानी जाती हैं। दीपिका पादुकोण ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बना लिया है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का दीपिका पादुकोण से भी नाम जुड़ चुका है। दीपिका के बॉलीवुड डेब्यू के बाद धोनी के साथ उनके अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में छाई हुई थी परंतु इन दोनों के रिश्ते को लेकर कुछ ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। दीपिका पादुकोण ने धोनी के साथ रिश्ते को लेकर फैल रही खबर को अफवाह बताया था।

प्रीति सिमोस

महेंद्र सिंह धोनी का नाम कभी प्रीति सिमोस के साथ जुड़ा था परंतु बाद में यह खबर सिर्फ अफवाह बनकर ही रह गई थी। आपको बता दें कि प्रीति सिमोस कपिल शर्मा शो में काम कर चुकी हैं।

असिन

साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री असिन के साथ भी महेंद्र सिंह धोनी का नाम जुड़ चुका है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और असिन एक ही ब्रांड को प्रमोट करते नजर आए थे और उसी दौरान से इन दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी परंतु इन दोनों के रिश्ते को लेकर कुछ ज्यादा कुछ सामने नहीं आया। इन दोनों का रिश्ता अधिक समय तक नहीं चल सका और जल्द ही यह एक-दूसरे से अलग हो गए। उसके बाद में महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी से शादी रचा ली। वहीं असिन ने राहुल शर्मा से शादी कर ली और यह अपनी शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रही हैं। अब दोनों ही अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश नजर आ रहे हैं।