Majedar Jokes: संता पार्क में एक लड़की के साथ बैठा था…पुलिसवाला– तुम यहां क्यों बैठे हो….

इंसान के जीवन में कभी खुशियां आती हैं तो कभी गम आते हैं। लेकिन इन सबके बावजूद भी हमेशा हमको खुश रहने का प्रयास करना चाहिए। अगर हम खुश रहेंगे तो हम कठिन परिस्थितियों का आसानी से सामना कर सकते हैं। खुश रहने के लिए कभी भी किसी और के ऊपर निर्भर नहीं रहना चाहिए। बल्कि खुश रहना खुद के हाथों में होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ Majedar Jokes लेकर आए हैं, जिसको पढ़ने के बाद आपके चेहरे पर हंसी आ जाएगी। आप यह मजेदार जोक्स पढ़ कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए पढ़ना शुरू करते हैं ये Majedar Jokes…..

Majedar Joke-1

दो महिलाएं एक पेड़ के नीचे खड़े होकर काफी देर से बातें कर रही थीं…!

अचानक पेड़ से एक आम गिरा…

पहली औरत बोली- अरे! यह आम कैसे गिरा…?

दूसरी औरत कुछ बोलने ही वाली थी कि…

आम बोला- भगवान के लिए अब चुप भी हो जाओ…
मैं पक गया हूं तुम्हारी बातें सुन-सुनकर..!

Majedar Joke-2

Majedar Joke-3

सोमवार का व्रत पत्नी ने रखा था…!

पति ने पूछा- अब यह सोमवार व्रत क्यों…?

पत्नी ने कहा- शादी के बाद भी सोमवार का व्रत…
आपके लिए स्पष्ट चेतावनी है कि…
अगर ज्यादा चु चपड़ की तो…
आपसे बेहतर की तलाश जारी है…!

Majedar Joke-4

कई मासूम महिलाएं बेचारी इतनी “दुर्भाग्यशाली” होती हैं कि…

जब वह “ननद” बनती है तो उन्हें “भाभी” खराब मिलती है…

जब वह “बहू” बनती हैं तो “सास” खराब मिलती है…

जब “जेठानी” बनती हैं तो “देवरानी” खराब मिलती है…सीधे पन का हाल तो देखिए बेचारी

जब सास बनती है तो…”बहू” भी खराब मिलती है और “पति” तो आज तक किसी महिला का…अच्छा हुआ ही नहीं…

तो इस मासूम को कैसे मिलता…!सच में भलाई का तो जमाना ही नहीं है…!!

Majedar Joke-5

Majedar Joke-6

पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए…?

पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी उसने इशारों में कहा-

मुझे ऐसी चीज ला कर दो…
जिस पर मेरे सवार होते ही वह 3 सेकंड में 0 से 100 पर पहुंच जाएं…!

शाम को ही पति ने उसे…

वजन करने की मशीन लाकर दे दी…!

Majedar Joke-7

बेटा- मम्मी गांधी जी के सर पर…
बाल क्यों नहीं थे…?

मम्मी- क्योंकि बेटा…
वह केवल सत्य बोलते थे…!

बेटा- अब समझ में आया…
तुम औरतों के बाल इतने लंबे क्यों होते हैं…!दे चाटे… दे चाटे…!!

Majedar Joke-8

Majedar Joke-9

गुरुजी- बताओ…?”घरबार” किसे कहते हैं…?
एक पति के जीवन में इसके महत्व की विवेचना करो…?

छात्र- गुरुजी… घरबार का एक पति के जीवन में बड़ा महत्व है…
घर में पत्नी द्वारा उत्पन्न किए गए उत्पात और…तनाव से मुक्त होने हेतु…पति घर से बार में चला जाता है

और बार में ज्यादा चढ़ जाने पर बार से घर आ जाता है…घर और बार के बीच चक्र को ही घरबार कहते हैं…!

गुरुजी छात्र का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए…भेजकर सुबह से बार में बैठे हैं…!!

 

 

Majedar Joke-10

पति-पत्नी एक भीड़ भरी बस में यात्रा कर रहे थे…!

पतिदेव एक सुंदर औरत से बस में सटकर खड़े हुए थे…!

स्वभाविक रूप में यह देखकर पत्नी जल रही थी…!

अचानक वह सुंदर औरत घूमी और आदमी के गाल पर एक जोरदार तमाचा मारा,शर्म नहीं आती पराई औरत को चिकौटी काटते…!

बस से उतर कर पति पत्नी को सफाई देने लगा कि…उसने चिकौटी नहीं काटी थी…!

पत्नी अर्थपूर्ण नजरों से देखते हुए मुस्कुरा कर बोली-और चिपको… चिकौटी मैंने काटी थी…!