सर्दियों में हाथों के रूखेपन से हैं परेशान, तो इस तरह से घर पर ही बनाएँ बिल्कुल नेचुरल स्क्रब और मॉइश्चराइजर

सर्दियों का मौसम वैसे तो सभी को काफी पसंद होता है पर कुछ कारणों से लोग इस मौसम को नापसंद भी करते हैं| इन्ही कारणों में से एक है सर्दियों में हमारी स्किन का रूखा और डल हो जाना| ऐसा होने की सबसे बड़ी वजह मानी जाती है स्किन में मॉइश्चर की कमी जो के सर्दियों में अक्सर ही और काफी अधिक लोगों को होती है| तो ऐसे में आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के जरिये इसी समस्या का समाधान देने जा रहे है इसे के आप खासतौर पर अपने हाथों और अन्य बाहरी हिस्सों पर इस्तेमाल कर सकते हैं|

तो चलिए हम आपको बताते हैं के कैसे आप बिना अधिक पैसे खर्च किये अपनी स्किन को इन सर्दियों में एक घर पर बने स्क्रब और मॉइश्चराइजर के जरिये सॉफ्ट और खूबसूरत बना सकते हैं|

इन 2 चीजों से बनाएं स्क्रब

आपको यह स्क्रब बनाने के लिए बहुत अहिक सामग्रियों की जरूरत नही है| आपको इसके लिए महज़ दो ही चीज़ों की जरूरत पड़ने वाली है जो के आपको आसानी से घर पर ही मिल जाने वाली हैं| ये चीज़ें हैं चीनी और क्रीम (मलाई) जो के हमारे घरों में मिल ही जायेगी| इसके बाद आपको यह स्क्रब बनाने के लिए भी अधिक कुछ नही करना है| आपको बस चीनी और क्रीम को आसानी से मिला लेना है और इसे अच्छे से अपनी स्किन पर स्क्रब करना है| स्क्रब करने के बाद इसे हटाने के लिए आपको सबसे पहले थोडा गुनगुना पानी लेना है और उस पानी से आपको स्क्रब हटाना है| इन स्टेप्स को करने के बाद आपकी स्किन पहले से काफी अधिक सॉफ्ट हो जाएगी|

मॉइश्चराइजर बनाने के लिए आपको चाहिए

उपर दिए स्क्रब का इस्तेमाल करने के बाद आपको किसी ऐसी भी चीज़ की जरूरत भी पड़ने वाली है जो के स्किन को नमी दे और स्किन वैसी ही सॉफ्ट बनी रहे| ऐसे में आप हमारे बताये गये इस मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल भी कर सकते है जो के आपकी स्किन को एक लम्बे वक्त तक नमी देने वाला है और यह पूरी तरह से नेचुरल भी है इसलिए हम यह कह सकते हैं के इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नही होने वाले है| तो चलिए हम आपको बताते हैं यह मॉइश्चराइजर बनाने की विधि|

आपको यह मॉइश्चराइजर बनाने के लिए गलिसरीन, आरंडी का तेल, वैसलीन, ऐलोवेरा जेल की जरूरत पड़ने वाली है| एक बार जब आप इन सभी चीज़ों को इकठ्ठा कर लें तो इन्हें आपको सबसे पहले एक बाउल में ले लेना है और अच्छे से मिलाना है जब तक ये एक सिंगल कलर के पेस्ट की तरह न दिखने लगे| इसके बाद आपका यह मॉइश्चराइजर तैयार हो चुका है और आपको बस इसे अपनी रूखी त्वचा पर रूखापन नजर आने पर अप्लाई करते रहना है|

कब लगाना बेहतर

अधिक स्क्रबिंग कभी कभी सिन को नुकान पहुंचा सकती है इसलिए हमारे अनुसार आप स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में बस एक या दो ही  बार करें तो यह आपके लिए सही रहने वाला है| वहीँ मॉइश्चराइजर की बात करें तो आप इसे एक क्रीम की तरह कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं| हालाँकि रात में इसे अप्लाई करना काफी अच्छे रिजल्ट्स देता है|