शहद की मदद से चेहरा बनाएं खूबसूरत, दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

प्राचीन काल से ही शहद का इस्तेमाल होता है और शहद के फायदे के बारे में आयुर्वेद में भी प्रमुखता से उल्लेख मिलता है। जैसा कि हम लोग यह जानते हैं कि शहद मधुमक्खियों द्वारा फूलों के रस से बनाया गया एक तरल पदार्थ है। इसे मधुमक्खियों द्वारा कई चरणों में काफी लंबी प्रक्रिया के बाद तैयार किया जाता है। आयुर्वेद में शहद को एक औषधि का दर्जा हासिल है। पूरी दुनिया में लोग मिठास के लिए भी शहद का इस्तेमाल करने लगे हैं।

शहद का स्वाद हम सभी को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। शहद में पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती इसलिए इसे सुपरफूड तक कहा जाता है। शहद में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, पोटेशियम, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

शहद का सेवन करने के बाद आपको इंस्टेंट ऊर्जा मिलती है और कई रोगों से हमें बचाता भी है। लेकिन शहद का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट के लिए भी होता है क्योंकि शहद स्किन के लिए लाभकारी माना जाता है। मौजूदा दौर में हर किसी की चाहत होती है कि उसका चेहरा खूबसूरत नजर आए। अपने चेहरे में निखार लाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें इस्तेमाल करते हैं।

रूखे और बेजान चेहरे की वजह से कई लोगों को लो कॉन्फिडेंस का सामना करना पड़ता है। आप शहद की मदद से अपने चेहरे पर गजब का ग्लो ला सकते हैं लेकिन आपको इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना जरूरी है।

इस तरह करे शहद का इस्तेमाल

1. अगर आप अपने चेहरे के दाग-धब्बों से बहुत परेशान हो गए हैं, तो आप शहद को एफेक्टेड एरियाज पर लगाएं क्योंकि इसमें हीलिंग और एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज मौजूद होती है। शहद का इस्तेमाल करने से जलने का निशान भी गायब हो सकता है।

2. अगर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो इसके लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। चेहरे पर गजब का ग्लो लाने के लिए आप शहद के साथ बेसन और मलाई को मिक्स करके इसका फेस पैक तैयार कर लीजिए। जब आपका यह फेस पैक तैयार हो जाए तो आप इसे चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक को आप सूखने तक ऐसे ही लगा रहने दीजिए। इसके बाद साफ पानी से अपने पहले चेहरे को धो लें। इससे पुराने दाग-धब्बे और झाइयों से छुटकारा मिल जाता है।

3. आप शहद के साथ नींबू के रस को भी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। आपको बता दें कि एंटी माइ्क्रोबियल गुण होते हैं, जो व्हाइटहेड्स की समस्या को दूर करने में मदद करता है। आप इसके लिए रात को सोने से पहले दोनों चीजों को मिक्स कर लीजिए और इसे आप अपने चेहरे पर मल लें। यह चेहरे के दाग धब्बे को दूर करने का असरदार तरीका है।

4. आप अंडे के व्हाइट हिस्से को शहद के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को 10 से 15 मिनट तक लगाए रखें और बाद में पानी से धो लें। आपको बता दें कि अंडा से आप चेहरे का दाग हटा सकती हैं क्योंकि अंडा सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।