BF अर्जुन संग डिनर डेट पर निकली मलाइका अरोड़ा,ब्लैक ब्यूटी बन एक्ट्रेस ने जीत लिया फैन्स का दिल

फिटनेस क्वीन कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चाओं में बनी रहती हैं और इन दिनों मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है और दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं| वही जबसे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है तब से यह दोनों बॉलीवुड के पावर कपल बन चुके हैं|

इन दोनों के बीच की क्यूट केमिस्ट्री इनके प्रशंसकों को काफी पसंद आती है और अक्सर ही अर्जुन और मलाइका को एक दूसरे के साथ कभी वेकेशन पर तो कभी पार्टीज एंजॉय करते हुए देखा चाहता है| मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और यह दोनों अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा कर अपने प्रशंसकों को कपल गोल्स देने का भी एक भी मौका नहीं छोड़ते|

इसी बीच बीते शनिवार की रात मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक बार फिर से एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया दरअसल शनिवार की रात मलाइका और अर्जुन डिनर डेट एंजॉय करने निकले थे और इस दौरान अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा को पपराजी से प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए और इन दोनों का अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है| सोशल मीडिया पर मलाइका और अर्जुन की लेटेस्ट तेरे सामने आते ही छा गई हैं और इन तस्वीरों में इस कपल का बेहद खूबसूरत और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है|

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के जो लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं उनमें यह दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं और वही इस कपल का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव मलाइका के साथ रेस्टोरेंट्स से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं| इस दौरान अर्जुन और मलाइका दोनों ही ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आए | मलाइका अरोड़ा ने जहां ब्लैक कलर की डीप नेक टॉप और लेदर पेंट पहना हुआ था वही अर्जुन कपूर ऑल ब्लैक लुक में खूब जच रहे थे|

बता दे अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को लंबे समय से वेट कर रहे हैं और अब इन दोनों के फैंस को केवल इन दोनों की शादी का इंतजार है| वही सोशल मीडिया पर भी अक्सर कपल की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लोग इनसे यही सवाल पूछते हैं कि यह दोनों शादी कब करने वाले हैं| अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हुआ था जिसने मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था कि, “हां मैंने हां कह दी”|

सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का यह पोस्ट खूब वायरल हुआ था और इसे देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस यही कयास लगा रहे थे कि मलाइका ने अर्जुन कपूर से शादी करने के लिए हां कर दिया है परंतु मलाइका अरोड़ा का यह पोस्ट एक प्रमोशनल पोस्ट था और उन्होंने इस पोस्ट को अपने अपकमिंग शो की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया था|