BF अर्जुन कपूर संग डिनर डेट पर निकली मलाइका अरोड़ा, पपराजी के सामने कपल ने दिए जमकर पोज

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के हॉट कपल्स में से एक है जो कि काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और यह कपल एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते| मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने जब से अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है तब से यह कपल आए दिन कहीं ना कहीं स्पॉट किया जाता है और अक्सर यह वेकेशन एंजॉय करने भी जाते रहते हैं|

वही एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक साथ मुंबई में देखा गया जहां पपराजी ने इन दोनों को अपने कैमरे में कैद कर लिया| वही अब सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की ढेरों तस्वीरें और वीडियोस वायरल हो रही हैं इन तस्वीरों में मलाइका और अर्जुन का बेहद खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है|

आपको बता दें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को शनिवार की रात एक साथ देखा गया और यह कपल मुंबई के बांद्रा इलाके में डिनर डेट एंजॉय करने निकला था| मलाइका और अर्जुन की कई तस्वीरें सामने आ चुकी है और इन तस्वीरों में यह कपल एक दूसरे के साथ बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहा है| खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका एक दूजे के साथ डिनर डेट एंजॉय करने निकले थे और इसी दौरान पपराजी ने इस स्टार कपल को अपने कैमरे में कैद कर लिया|

वही जब मीडिया वालों ने मलाइका अरोड़ा से अर्जुन कपूर के साथ पोज देने के लिए आग्रह किया तब उन्होंने मुस्कुराते हुए पपराजी की तरफ देखा आप मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया| मलाइका अरोड़ा का यह अंदाज और उनकी अदा लोगों को बेहद पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर अर्जुन मलाइका की इस रोमांटिक डेट की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है| मलाइका अरोड़ा के साथ-साथ अर्जुन कपूर ने भी पपराजी से काफी सारी तस्वीरें क्लिक करवाई और पपराजी को बिना निराश किए अर्जुन कपूर ने अलग अलग अंदाज पोज दिए और अर्जुन कपूर के साथ मलाइका की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है|

वही बात करें मलाइका अरोड़ा के आउटफिट की तो इस दौरान एक्ट्रेस ने डेनिम पैंट के साथ शर्ट पहना हुआ था और उन्होंने अपने हाथ में एक बैग भी कैरी किया हुआ था| वही बात करें अर्जुन कपूर के आउटफिट की तो इन्होंने लोगों के साथ हुडी पहना था और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अर्जुन कपूर ने अपनी आंखों पर चश्मा भी लगाया था|

बता दे मलाइका अरोड़ा भले ही लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर है परंतु सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता किसी बड़े स्टार से कम नहीं है और वह आए दिन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और लेटेस्ट लुक को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है| मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सर्तक रहती हैं और अक्सर ही उन्हें जिम के बाहर देखा जाता है जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं|

बात करें अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म की तो अर्जुन कपूर जल्दी ही फिल्म कुत्ते में नजर आने वाले हैं अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म साल 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है| बात करें मलाइका अरोड़ा के प्रोफेशनल वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस इन दिनों अपने रियलिटी शो’मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में बनी हुई है और मलाइका अरोड़ा का यह शो हाल ही में बीते 5 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया है|