मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का टुटा रिश्ता? परेशान अभिनेत्री ने खुद को घर में किया कैद

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन किसी का रिश्ता जुड़ने और टूटने की खबर सुर्खियों में बनी रहती है। इस इंडस्ट्री में यह सब आम बात हो चुकी है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, बुधवार को अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप होने की खबरें सामने आई।

एक इंटरटेनमेंट पोर्टल में एक करीबी सूत्र के हवाले से यह छापा गया कि मलाइका अरोड़ा फिलहाल हार्ट ब्रेक से जूझ रहीं हैं और अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। रिपोर्ट में ऐसा बताया जा रहा है कि मलाइका ने पिछले 6 दिनों से खुद को घर में ही बंद किया हुआ है परंतु यह स्पष्ट नहीं है कि वह आइसोलेट हैं या फिर ब्रेकअप की वजह से परेशान चल रही हैं।

आपको बता दें कि अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता बॉलीवुड में सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है। यह दोनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी प्यारी प्यारी तस्वीर साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कई मौकों पर इन दोनों को एक साथ भी देखा जाता है। चाहे दिवाली हो या फिर क्रिसमस, दोनों ही परफेक्ट आउटफिट्स में हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं परंतु अब इस कपल के रिश्ते टूटने की खबर सुर्खियों में बनी हुई है।

दरअसल, मीडिया पोर्टल “बॉलीवुड लाइफ” के एक करीबी सूत्र ने यह खुलासा किया है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी अलग हो सकती है। सूत्र के हवाले से यह लिखा गया है कि “कहा जाता है कि वह (मलाइका) बेहद दुखी हैं और उन्होंने कुछ समय के लिए दुनिया से दूर रहने का फैसला किया है जबकि अर्जुन कपूर भी इन दिनों एक बार भी उनसे मिलने नहीं गए।”

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अर्जुन कपूर को हाल ही में अपनी चचेरी बहन रिया कपूर के घर रात के खाने के लिए जाते हुए देखा गया था। रिया कपूर का घर मलाइका अरोड़ा के घर के बेहद करीब है और इसके बावजूद भी वह उनसे मिलने नहीं गए। मलाइका अरोड़ा अक्सर अर्जुन कपूर के साथ फैमिली डिनर में शामिल होती हैं लेकिन इस बार वह उनके साथ नजर नहीं आईं।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे परंतु अचानक इन दोनों के ब्रेकअप की खबर सुर्खियों में छाई हुई हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने सालों तक डेटिंग करने के बाद अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

मलाइका अरोड़ा उम्र में अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। इन दोनों की उम्र में इतना अंतर होने की वजह से अक्सर दोनों को आलोचना और ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है। शुरुआत में तो जबरदस्त विरोध उन्होंने झेला परंतु इसके बावजूद भी उनका रिश्ता समय के साथ साथ मजबूत होता चला गया।

जब मलाइका अरोड़ा का अपने पति अरबाज खान से तलाक हो गया तो उसके बाद वह अर्जुन कपूर के काफी करीब आ गई थीं। शुरुआत में तो उन्होंने अपने रिश्ते पर कुछ नहीं बोला परंतु बाद में दोनों ने ही अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपनी छुट्टियों की तस्वीरें एक साथ साझा करते रहते हैं।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान और परेशान कर दिया था। इसी बीच अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ की तस्वीर शेयर कर एक पोस्ट लिखा है। अर्जुन कपूर ने पोस्ट करके अपने और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की पिक्चर को बिल्कुल क्लियर कर दिया है।

अर्जुन कपूर के लेटेस्ट पोस्ट ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। अभिनेता ने पोस्ट में लिखा कि “ऐसी अफवाहों कि हमारे बीच कोई जगह नहीं है। स्टे सेफ, स्टे ब्लैस्ड, सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं, सभी को प्यार…।”