बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग मलाईका अरोड़ा नें शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कैप्शन में लिख दी यह बात

बॉलीवुड की बेहद हॉट और स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में शामिल मलाईका अरोड़ा हमेशा ही अपनी फिटनेस और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में नजर आती हैं| इनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो बीते कुछ वक्त से मलाईका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप से जुडी खबरों को लेकर काफी अधिक सुर्ख़ियों में नजर आ रही हैं| इन्हें लेकर लगातार ऐसे खुलासे हो रहे हैं के बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता अर्जुन कपूर संग मलाईका अरोड़ा रिलेशनशिप में है जिसकी कई बार इन्होने भी पुष्टि कर दी है| इतना ही नही कई बार मलाईका और अर्जुन एक साथ घुमते फिरते भी देखे जा चुके हैं|

अब की कहें तो मलाईका और अर्जुन की डेटिंग की खबरें भी सामने आने लगी और इनकी लव स्टोरी अब धीरे धीरे सभी के सामने भी आ रही है| बता दे के बीते कुछ वक्त पहले भी अपने इन्स्टाग्राम एकाउंट्स पर इन्होने तस्वीरें शेयर की हैं जिनमे ये दोनों एक साथ नजर ए थे| और अब एक बार फिर से इनका यह रिश्ता चर्चाओं में नजर आ रहा है क्योंकि मलाईका अरोड़ा नें एक तस्वीर शेयर की है जिसमे वो अर्जुन कपूर संग नजर आ रही हैं|

इस तस्वीर को मलाईका नें अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और इसके साथ इन्होने एक कैप्शन भी दिया है| ‘तुम्हारे साथ कोई भी मोमेंट डल नहीं होता है’ – ऐसा लिखते हुए मलईका नें तस्वीर शेयर की है| इस तस्वीर की बात करें तो मलाईका इसमें हरे रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं| वहीँ अगर अर्जुन कपूर ई बात करें तो सफेद शर्ट और काली पेंट में अर्जुन भी काफी कूल लग रहे हैं|

मलाईका की इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर नें भी कमेन्ट किया है जिसमे उन्होंने लिखा है –‘मैं तुम्हारी बात मानता हूं।‘ इसके साथ ही कई अन्य सितारों ने भी मलाईका की तस्वीर पर कमेन्ट किया है जिनमे अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर का नाम भी शामिल है| इसके साथ ही मलाईका और अर्जुन के कई फैन्स भी तस्वीरों पर कमेंट्स करते नजर आये थे|

जानकारी के लिए बता दें के मलाईका और अर्जुन की ये तस्वीरें धर्मशाला की हैं जहाँ लम्बे वक्त से एक्ट्रेस पहुची हुई हैं| खबरों की माने तो अर्जुन संग दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए मलाईका वहां पहुची थीं क्योंकि अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के शूट के चलते धर्मशाला में हैं| इस फिल्म की बात करें तो इसमें अर्जुन कपूर के साथ सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं|

अर्जुन और मलाईका की बात करें तो इन्होने साल 2019 में ही अपने इस रिश्ते की पुष्टि कर दी थी और इसका बाद से कई बार ये दोनों एक साथ नजर आ चुके हैं| जहाँ एक तरफ अर्जुन एक उभरते बॉलीवुड अभिनेता हैं वही दूसरी तरफ मलाईका फिल्मों में अपना जादू बिखेर कर अब फ़िल्मी दुनिया से दूर हो चुकी हैं| और क्योंकि मलाईका की उम्र अर्जुन से काफी अधिक है इसलिए अक्सर ही सोशल मीडिया पर इन्हें अपने इस रिश्ते को लेकर ट्रोलिंग ही झेलनी पडती है|

पर मलाईका और अर्जुन दोनों को ही इस ट्रोलिंग से कभी भी प्रभावित होते नही देखा गया है जो के एक सच्चे रिश्ते के लिए सबसे बड़ी बात है|