48 की उम्र में मलाइका अरोड़ा के परफेक्ट फिगर का खुल गया राज, फिट रहने के लिए सुबह उठते ही करती हैं ये काम

मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। बॉलीवुड की “छैया छैया गर्ल” मलाइका अरोड़ा की उम्र 48 साल की हो चुकी है परंतु इन्हें देख कर कोई भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकता कि उनकी उम्र इतनी हो गई है। उम्र के इस पड़ाव में भी मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत लगती हैं।

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिनकी फिटनेस को देखते हुए कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। अक्सर सोशल मीडिया पर भी मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं और यह हमेशा ही अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर वह अपने फैंस के साथ अपनी कोई ना कोई तस्वीर या फिर वीडियो साझा करती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा खुद को फिट रखने के लिए खूब मेहनत करते हैं और जिम में पसीना बहाती हैं, जिसका वीडियो भी अक्सर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

वैसे 48 की उम्र में मलाइका अरोड़ा की फिटनेस वाकई में तारीफ के काबिल है। हालांकि, अपनी टोन्ड बॉडी के लिए मलाइका अरोड़ा खूब मेहनत करती हैं। परफेक्ट फिगर और अपनी खूबसूरती के लिए उन्हें किसी भी तरह का समझौता करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

मलाइका अरोड़ा फिटनेस के लिए करती हैं ये काम

मलाइका अरोड़ा खुद को स्लिम-ट्रिम रखने के लिए जिम में घंटों एक्सरसाइज कर पसीना बहाती हैं। अक्सर मलाइका अरोड़ा जिम से बाहर निकलती हुई स्पॉट की जाती हैं। वहीं अपने सोशल अकाउंट पर भी वह कई बार एक्सरसाइज करती हुई तस्वीरें और वीडियोस अपलोड करती हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह डायट प्लान भी फॉलो करती हैं। मलाइका अरोड़ा सभी चीजें सीमित मात्रा में खाती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका अरोड़ा 1 लीटर पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर पीती हैं, इसी के साथ उनके दिन की शुरुआत होती है। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक के साथ एक केला खाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह दिन भर खूब पानी पीती हैं, अपनी बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने के लिए।

मलाइका अरोड़ा का डाइट प्लान

48 साल की मलाइका अरोड़ा उन अभिनेत्रियों में से हैं जो इस उम्र में भी अच्छी से अच्छी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अपने लुक्स से मात्र देती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने आपको बेहतरीन तरीके से मेंटेन कर रखा है। अगर हम मलाइका अरोड़ा के डाइट प्लान की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका अरोड़ा ब्रेकफास्ट में ताजे फल, पोहा, इडली, उपमा या मल्टीग्रेन टोस्ट के साथ अंडे का सफेद भाग लेती हैं।

वहीं स्नैक्स में मलाइका अरोड़ा को ताजा फलों का रस, ब्राउन ब्रेड टोस्ट के साथ एग व्हाइट लेना पसंद है। अगर हम लंच की बात करें तो मलाइका अरोड़ा लंच में दो रोटी, चावल, सब्जी, चिकन के अलावा स्प्राउट्स खाती है और डिनर में मलाइका अरोड़ा हल्का खाना खाती हैं। मलाइका अरोड़ा डिनर को हल्का रखने के लिए रात में स्टीम्ड वेजिटेबल के साथ सलाद और सूप का सेवन करती हैं।