मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें हुई वायरल, मैटेलिक ड्रेस में ढाया कहर, देखें Photos

बॉलीवुड इंडस्ट्री में “छैया छैया” नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को भला कौन नहीं जानता। मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री में मॉडल, फिल्म प्रोड्यूसर और डांस के लिए जानी जाती हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा वीजे और टेलीविजन प्रिजेंटर भी हैं। उन्हें भारत की टॉप आइटम गर्ल में से एक माना जाता है। मलाइका अरोड़ा ने “छैया छैया” और “मुन्नी बदनाम” हुई गाने में अपने डांस से अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। 45 की उम्र पार करने के बाद भी मलाइका अरोड़ा की बॉडी काफी फिट है। इस उम्र में भी उन्हें देखकर कोई नहीं सकता सकता कि उनकी उम्र इतनी अधिक हो चुकी है।

मलाइका अरोड़ा के चेहरे पर अभी भी उनकी उम्र का प्रभाव नहीं नजर आता है। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वह बॉलीवुड की फैशन क्वीन कही जाती हैं। खासकर यह अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में हमेशा छाई रहती हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनके सोशल मीडिया पर फिटनेस के कई वीडियोस देखने को मिलते हैं।

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में आती हैं जो बिल्कुल बिंदास हैं और अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती भी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा हाल ही में मैटेलिक ड्रेस पहने हुए नजर आईं। डीप नेलकाइन ड्रेस में मलाइका अरोड़ा बेहद शानदार नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

आप सभी लोग इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि नीले, पीले और पिंक रंग के इस मैटेलिक ड्रेस में मलाइका अरोड़ा डीवा लग रही थीं। अगर हम मलाइका अरोड़ा के मेकअप की बात करें तो शाइनिंग आउटफिट के साथ उन्होंने काफी हल्का मेकअप किया हुआ है जो बहुत खूबसूरत लग रहा है। मलाइका अरोड़ा ने चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस लगाया हुआ था। मलाइका अरोड़ा के फैशन सेंस और मेकअप लुक से फैंस बेहद प्रभावित हुए और उनके इस लुक के दीवाने हो गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों से दूर हैं परंतु सोशल मीडिया पर उनके जलवे कायम हैं। आए दिन उनकी फोटो और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। मलाइका अरोड़ा की यह तस्वीरें सामने आने के बाद उनके ग्लैमरस लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने जिस तरह पोज दिया है वह बेहद खूबसूरत है। अभिनेत्री का अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने स्पेशल सॉन्ग से बॉलीवुड में जबरदस्त पहचान बनाई है। छैया छैया, अनारकली और मुन्नी बदनाम जैसे सुपरहिट सॉन्ग से वह लोगों का दिल जीतने में सफल हुईं। सोशल मीडिया पर वह डांस वीडियो भी शेयर करती रहती हैं, जिनको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा गॉट टैलेंट और इंडियाज बेस्ट डांसर जैसे शो को जज भी कर चुकी हैं। अगर हम उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।