मलाइका अरोड़ा ने खुद अरबाज खान को किया था प्रपोज, जानिए फिर क्यों यह कपल हुआ अलग

बॉलीवुड इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो फिल्म जगत में मॉडल, फिल्म प्रोड्यूसर और डांस के लिए जानी जातीं हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा भारत की टॉप आइटम गर्ल्स में से एक मानी गई हैं। वह छैंया छैंया और मुन्नी बदनाम हुई गाने में अपने डांस की वजह से मशहूर हुई हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन और मामलों को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में छाई रही हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा की अरबाज खान से शादी हुई थी परंतु अब यह एक दूसरे से अलग हो चुके हैं परंतु आज भी यह दोनों एक अच्छे दोस्त हैं।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड अदाओं को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मलाइका और अरबाज खान की प्रेम कहानी की चर्चा आज भी होती रहती है। इन दोनों ने एक दूसरे के साथ 24 साल साथ गुजारा है परंतु बाद में किन्ही निजी कारणों की वजह से उन दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का निर्णय कर लिया। वैसे आज तक इस बात का पता नहीं लग पाया है कि आखिर मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक के पीछे असल वजह क्या थी।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते से खुश नहीं थी, जिसके कारण अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा अलग हुए थे लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि मलाइका अरोड़ा ने ही अरबाज खान को शादी के लिए प्रपोज किया था। जी हां, अरबाज खान से तलाक लेकर अलग होने वाली मलाइका अरोड़ा ने ही इस रिश्ते में अपनी तरफ से पहल की थी। इन दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है।

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की पहली मुलाकात साल 1993 में हुई थी, जब यह दोनों एक फोटोशूट के लिए मिले थे। आपको बता दें कि यह एक कॉफी ब्रांड के विज्ञापन के लिए फोटोशूट कर रहे थे और उसी दौरान इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। जब इन दोनों ने एक दूसरे को देखा तो यह एक-दूसरे के ऊपर फिदा हो गए थे। इन दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और बातचीत का सिलसिला प्यार में बदल गया। करीब 5 साल तक अरबाज खान मलाइका को डेट किया।

अरबाज खान ने मलाइका को प्रपोज नहीं किया था, तब मलाइका ने खुद आगे बढ़कर अरबाज खान को शादी के लिए प्रपोज किया था। मलाइका अरोड़ा ने खुद ही इस बात का खुलासा कपिल शर्मा के शो में किया। मलाइका अरोड़ा ने बताया कि जब अरबाज खान को प्रपोज किया तो अरबाज खान ने तुरंत ही हां कर दी थी। उन्होंने बस यही कहा कि डेट और टाइम बता देना मैं आ जाऊंगा। साल 1999 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी मुस्लिम और ईसाई रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी।

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी के 4 साल बाद साल 2002 में बेटे अरहान का जन्म हुआ। शादी के 19 साल बाद अरबाज और मलाइका में किसी वजह से झगड़ा होने लग गया और आखिर में साल 2017 में ये दोनों तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो गए। तलाक होने के बावजूद भी यह दोनों एक अच्छे दोस्त हैं। मलाइका अरोड़ा फिलहाल में अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।