अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा नहीं कर रहीं शादी, अभिनेत्री ने “हां” कहने के पीछे का बताया सच

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर भी मलाइका अरोड़ा की कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनकी फिटनेस को देखते हुए कोई भी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। यह अपनी फिटनेस और फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। यह अपनी फिटनेस का हमेशा ख्याल रखती हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह अपने फैंस के साथ अपनी कोई ना कोई तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

मलाइका अरोड़ा को खुद को फिट रखने के लिए जमकर मेहनत करते और जिम में पसीना बहाते हुए अक्सर वीडियो में देखा जाता है। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने से 12 साल छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर को काफी लंबे समय से डेट कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बेस्ट बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की तस्वीरें खूब वायरल होती रहती हैं। ऐसे में जब मलाइका अरोड़ा ने “हां” कहने पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की तो यूजर्स को लगा कि दोनों शादी करने जा रहे हैं परंतु सच कुछ और ही है।

मलाइका अरोड़ा ने बोला- “हां”

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। इस फोटो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा शरमाते हुए मुस्कुरा रही हैं। ब्लैक ड्रेस में वह हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं। लेकिन इस तस्वीर से ज्यादा उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

मलाइका अरोड़ा ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “मैंने हां कह दिया।” जैसे ही मलाइका अरोड़ा ने इस पोस्ट को शेयर किया, लोगों को लगा कि अभिनेत्री ने शादी के लिए अर्जुन कपूर को हां कह दिया है, जिसके बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी उन्हें बधाइयां देने लगे थे परंतु इसके पीछे का सच कुछ और ही है।

अर्जुन-मलाइका की शादी की खबरों का ये है सच

मलाइका अरोड़ा ने राज से पर्दा उठा दिया है। मलाइका अरोड़ा ने सभी अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने ‘हां’ कहने वाले पोस्ट की असली वजह बताई है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हां नहीं कहा था, बल्कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाले अपने रियलिटी शो के लिए कहा था। असल में मलाइका अरोड़ा अपना रियलिटी शो लेकर आने वाली हैं। इस शो का नाम ‘मूविंग विद मलाइका” है। यह शो ओटीटी पर टेलीकास्ट होने वाला है। 5 दिसंबर 2022 से यह शो स्ट्रीम होगा।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “मैंने अपने नए रिएलिटी शो ‘मूविंग विद मलाइका’ के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार को हां कह दिया। यहां आप मेरे बारे में पास से और पर्सनल तरीके से जान पाएंगे, जो आपको पहले नहीं पता होगा। रुको, तुम लोगों को क्या लगा कि मैं किस बारे में बात कर रही थी? 5 दिसंबर से स्ट्रीम होगा।”