मलाइका अरोड़ा ने इस अंदाज में मां को किया बर्थडे विश, शेयर की फैमिली संग खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड की “छैया छैया गर्ल” यानी मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस लुक के साथ-साथ अपने बोल्ड अंदाज की वजह से भी अक्सर सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। मलाइका अरोड़ा की उम्र 49 साल की हो चुकी है लेकिन उम्र के इस पड़ाव में भी यह बेहद खूबसूरत लगती हैं। अक्सर मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बटोरतीं हैं।

मलाइका अरोड़ा उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिनकी फिटनेस को देखते हुए कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही सोशल मीडिया के जरिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज सहित अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हुई अपडेट्स को फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। अक्सर ही सोशल मीडिया पर वह अपने शानदार पोस्ट के साथ खबरों का हिस्सा बनी रहती हैं।

लेकिन मलाइका अरोड़ा इस वक्त किसी और वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने 2 मार्च को अपनी मां जॉयसी अरोड़ा का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर मलाइका अरोड़ा ने मां को बर्थडे विश कर परिवार के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। मलाइका अरोड़ा के द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर फैंस समेत सेलेब्स उनकी मां को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

मां के जन्मदिन पर मलाइका ने शेयर की फैमिली संग खूबसूरत तस्वीरें

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपनी मां जॉयसी अरोड़ा को बर्थडे विश करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिसमे उनकी मां और छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर को अगर देखेंगे तो मलाइका अरोड़ा कुर्ता पजामा पहने दिख रही हैं और काफी कूल लग रही हैं।

वहीं अगर आप दूसरी तस्वीर देखेंगे, तो उसमें मलाइका अरोड़ा अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी मां सेल्फी लेती हुई दिख रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने तीसरी तस्वीर में अपनी मां की एक सिंगल फोटो शेयर की है, जिसमें अभिनेत्री की मां पीले रंग की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं।

वहीं आखिरी तस्वीर को अगर आप देखेंगे तो वह फोटो एक कंपलीट फैमिली फोटो है, जिसमें मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा के अलावा अपने मम्मी-पापा के साथ नजर आ रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने इन खास तस्वीरों को शेयर करते हुए बहुत ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। अभिनेत्री ने यह लिखा है कि ” ओके.. मैं चुप नहीं रह सकती, आज मेरी मां का बर्थडे है, आपको ढेर सारा प्यार मां।” मलाइका अरोड़ा के द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी अभिनेत्री की मां को बर्थडे की बधाई दी है।

अर्जुन कपूर के साथ चर्चा में हैं मलाइका अरोड़ा

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा काफी लंबे वक्त से अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। अक्सर यह दोनों हर इवेंट्स पर साथ में दिखाई देते हैं। मलाइका और अर्जुन का रिश्ता अक्सर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहता है। दोनों की उम्र में भी एक बड़ा अंतर है, जिसको लेकर कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन मलाइका अरोड़ा ने भी इसका बेबाकी से जवाब देते हुए कहा है कि “क्यों क्या एक उम्र के बाद हम जीना छोड़ देते हैं क्या?”

मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर को लंबे वक्त से डेट कर रही हैं और दोनों का प्यार जगजाहिर हो चुका है। अब बस इस कपल की शादी का इंतजार है। लेकिन अभी तक इन्होंने शादी को लेकर फैंस को कोई भी खुशखबरी नहीं दी है।