मलाइका अरोड़ा ने मनाया अपना 47 वां जन्मदिन ,अर्जुन कपूर ने यूँ विश किया अपनी लेडी लव को बर्थडे

बॉलीवुड की बेहद हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज 23 अक्टूबर 2022 को अपना 49 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है और भले ही मलाइका अरोड़ा 49 साल की हो चुकी है परंतु उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है और उम्र के इस पड़ाव पर आने के बाद भी मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती और फिटनेस से यंग अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर देती है|

वहीं मलाइका अरोड़ा के इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर उनके तमाम प्रशंसकों समेत फिल्मी सितारों ने एक्ट्रेस को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दी हैं| वहीं मलाइका अरोड़ा के इस खास दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने कोई कसर नहीं छोड़ी है और उन्होंने भी अपनी लेडीलव मलाइका को उनके जन्मदिन के मौके पर बेहद खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है जिसकी चर्चाएं चारों तरफ हो रही है|

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जब से इस कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है तब से यह दोनों खुलकर एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जताते हैं और वही सोशल मीडिया पर भी इस कपल को और इनके बीच की केमिस्ट्री को लोग बेहद पसंद करते हैं| वही आज मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन के खास मौके पर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर मलाइका के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है जिसमें यह दोनों शीशे के सामने खड़े होकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं|

इस फोटो में दोनों का ही अंदाज देखते ही बन रहा है और वही अर्जुन कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए खास कैप्शन भी लिखा है जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया| सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की पोस्ट सामने आते ही ताबड़तोड़ वायरल हो गई है और इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर के फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं|

अर्जुन कपूर ने अपनी लेडीलव मलाइका के बर्थडे के खास मौके पर जो फोटो साझा की है उसके साथ उन्होंने मलाइका को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए लिखा है कि ,’यिन टू माय यांग’। हैप्पी बर्थडे बेबी। बस तुम हो, खुश रहो, मेरी रहो।’ अर्जुन कपूर के इस फोटो पर अब तक लाखों लाइक मिल चुके हैं और यह सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है| वही अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करके मलाइका अरोड़ा को जन्मदिन की बधाइयां भी दी है और वही काफी सारे सोशल मीडिया यूजर्स इन दोनों के लुक की तारीफ ही करते नहीं थक रहे हैं|

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और लवेबल जोड़ियों में से एक है और यह दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं| मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बारे में ऐसा भी कहा जा रहा है कि जल्द ही यह कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है|

हालांकि अभी तक इन दोनों ने अपनी शादी को लेकर किसी भी तरह का अधिकारिक बयान नहीं दिया है परंतु मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर संग शादी की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि, सबसे जरूरी बात यह है कि अगर हम जानते हैं हमारा एक साथ खुश है और भविष्य में खुश रहेंगे..”|