Site icon NamanBharat

दान में गर्लफ्रेंड मांग रहा है शख्स, कपड़ों पर ये पोस्टर चिपकाकर मेट्रो में घूमता दिखा, फिर जो हुआ.. देखें Video

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं दिल्ली, हिंदुस्तान का दिल और राजधानी भी है। सभी लोगों का आवागमन राजधानी में ज्यादा है। वहीं दिल्ली की जनसंख्या भी लगातार बढ़ती ही जा रही है, जिसकी वजह से मार्ग पर कई घंटों का जाम लगा रहता था। लोगों को इधर-उधर आने जाने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन दिल्ली मेट्रो ट्रेन के आने से सफर बहुत ही सुगम और आरामदेह हो गई है। दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए मेट्रो सबसे बढ़िया परिवहन है। मेट्रो से लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर बहुत कम समय में पहुंच जाते हैं, जिससे काफी समय लोगों का बचता है।

दिल्ली मेट्रो से आए दिन लाखों यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचते देखा जाता है। वहीं अब यह मेट्रो कुछ कंटेंट क्रिएटरों को भी नई पहचान दिला रहा है, जिसकी वजह से आए दिन सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर दिल्ली मेट्रो में घुसकर अजीबोगरीब हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें कुछ लोगों को अजीबोगरीब हरकत करते हुए देखा जाता है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरत में पड़ जाते हैं।

वैसे आप सभी लोगों ने बीमारी के इलाज के लिए या फिर किसी जरूरत के लिए डोनेशन मांगते हुए लोगों को जरूर देखा होगा लेकिन शायद ही किसी को आपने देखा हो, जो डोनेशन में चलता फिरता इंसान मांग ले। जी हां, इन दिनों एक ऐसे ही लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो अपने लिए गर्लफ्रेंड का दान मांग रहा है। जी हां, एक लड़का दिल्ली मेट्रो में गर्लफ्रेंड की तलाश में घूम रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

लड़का दान में मांग रहा है गर्लफ्रेंड

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी जैकेट के आगे एक पोस्टर चिपकाए हुए नजर आ रहा है, जिसमें “Donate Me A Girlfriend” लिखा हुआ है। इस लड़के को लगातार मेट्रो में एंट्री करने के साथ ही एस्केलेटर पर चढ़ते और फिर मेट्रो में सफर करते हुए देखा जा सकता है। इस लड़के को देखकर मेट्रो में खड़े लोग भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

वैसे आज तक लोगों को पैसे, कपड़े और यहां तक कि अंगदान की मांग करते हुए कई बार देखा जा चुका है परंतु कोई अपने लिए गर्लफ्रेंड दान में मांग रहा है, यह तो पहली बार देखने को मिला है। इस लड़के को जिसने भी देखा वह हैरान हो गया और वह अपनी हंसी रोक नहीं पाया। हर कोई इस लड़के को हैरतभरी नजरों से देखता रह गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो देख यूजर्स ले रहे मजे

आपको बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मोहित गौहर नाम के यूजर द्वारा साझा किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। एक महिला यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है “मुझे बता देता जनकपुरी ही आ जाती सीधा।” वहीं एक यूजर ने मजे लेते हुए कमेंट में लिखा है “क्या जिंदगी है, पूरी दुनिया घूम के आ गया फिर भी कोई नहीं मिली।” ऐसे ही और भी कई यूजर्स हैं, जो अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

Exit mobile version