Video: सड़क किनारे बीवी का ऐसे ख्याल रखता दिखा शख्स, पति-पत्नी के बीच प्यार देख इमोशनल हुए लोग

जब महिला और पुरुष शादी के बंधन में बंधते हैं, तो उन्हें इस रिश्ते से कई सारी उम्मीदें होती हैं। शादी लव हो या अरेंज, शुरुआत में हर किसी को यह समझने थोड़ा वक्त लग जाता है कि यह बंधन कैसा होना चाहिए। दो अनजान मिलते हैं तो साथ साथ मिलकर चलते हैं। सुख-दुख के दोनों साथी होते हैं। पति का नाम भरोसा है तो पत्नी का नाम समर्पण है। पति-पत्नी एक दूजे पर सब अर्पण कर देते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे के सुख-दुख के साथी होते हैं। पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही खास और पवित्र होता है। यह एक दूजे पर प्यार जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते।

प्यार का कोई समय या जगह नहीं होता, क्योंकि यदि कोई किसी से प्यार करता है तो वह जताने में जरा भी वक्त नहीं लगाता। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी बहुत भावुक हो जाएंगे। दरअसल, यह वीडियो एक व्यक्ति का है, जो चुपचाप अपनी पत्नी के सोते समय उसके माथे पर थपथपाता है। वीडियो बहुत भावुक कर देने वाला है और इसे देखने के बाद आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे।

पति-पत्नी के बीच प्यार देख लोग हुए भावुक

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पति-पत्नी के बीच के प्यार और इमोशन को दर्शाता है। जैसा कि आप सभी लोग इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स शांति से सो रही अपनी पत्नी के माथे को थपथपा रहा होता है, क्योंकि वह दोनों एक स्थानीय बस स्टेशन पर अपनी बस का इंतजार कर रहे होते हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पत्नी उसकी गोद में सोई हुई नजर आ रही है। वहीं पति भी अपनी बीवी का ख्याल रखता हुआ दिखाई दे रहा है।

आप लोग वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स फर्श पर बैठा हुआ है और एक महिला उसकी गोद में सिर रख कर सोती हुई नजर आ रही है। शांतिपूर्ण नींद के लिए महिला ने खुद को किसी कपड़े से ढका हुआ है, जो चीज इसे और अधिक शांतिपूर्ण बनाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पति एक बच्चे की तरह उसकी पीठ और माथे को धीरे से थपथपाता है, जो सबसे ज्यादा सुकून देने वाला पल है।

इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा कहा जाता कह सकते हैं कि प्यार बहुत कुछ नहीं मांगता। अगर आप थोड़ा सा भी ख्याल रखते हैं, तो वह बहुत कुछ बयां कर देता है। यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर भावुक कर देने वाली प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक


— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) November 19, 2022

आपको बता दें कि इस प्यार भरे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @Gulzar_sahab नाम के यूजर के द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है “हमसफर वही जो हर सफर में आपके साथ हो।” इस वीडियो को 53 हजार से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं 4200 से भी ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। एक शख्स ने इस वीडियो पर भावुक प्रतिक्रिया में यह लिखा कि “ऐसे जीवनसाथी हर किसी के जीवन में नहीं आते हैं। जीवन के पथ पर एक-दूसरे का साथ और सुख-दुख में साथ-साथ चलना बेहद जरूरी है।” इसी तरह और भी लोगों ने इस वीडियो पर भावुक कर देने वाली प्रतिक्रिया दी है।