मंदाकिनी संग जुड़ा था अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम, लेकिन आज एक्ट्रेस है गुमनाम

हिन्दी सिनेमा जगत में कई अभिनेत्रियां ऐसी हुईं हैं जिन्होंने अपने शुरुआती करियर में तो खूब नाम कमाया लेकिन उसके बाद अचानक कहां गायब हो गईं इस बात की किसी को खबर नहीं रही। उन्हीं में से एक अभिनेत्री थीं मंदाकिनी। 80-90 के दशक में अपने शानदार अभिनय और खूबसूरती से सबको दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी इस वक्त फिल्मी लाइमलाइट से पुरी तरह से दूर हैं। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि मंदाकिनी अपने फिल्मी करियर से नहीं बल्कि अंडरवर्ल्ड से रिश्तों के चलते सुर्खियों का केंद्र बनी रहीं।

राम तेरी गंगा मैली से हुई थी फेमस-

दरअसल, 90 के दशक में मंदाकिनी का नाम अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम संग जोड़े जाने के कारण चर्चा में रहा। राज कपूर की खोज कहलाई जाने वाली मंदाकिनी ने अपने शुरुआती करियर में 42 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्हीं में से एक सुपरहिट फिल्म थी राम तेरी गंगा मैली। इस फिल्म में अपने अभिनय के कारण मंदाकिनी रातों- रात मशहूर हो गईं। जब साल 1993 में मुंबई बम ब्लास्ट में अंडरवर्लड डॉन दाऊद के साथ मंदाकिनी का नाम चर्चा में आया तो वो फिल्मी लाइमलाइट से दूर हो गईं।

मंदाकिनी का दाऊद संग जुड़ा था नाम-

खबरों के मुताबिक दाऊद फरार हो गया था और यह भी सुना गया कि वो इस वक्त पाकिस्तान के कराची शहर में अपने परिवार के साथ रह रहा है। यह तो रही अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की बात लेकिन साल 1996 में मंदाकिनी को भी आखिरी बार ही देखा गया था। इसके बाद मंदाकिनी कहां गईं इस बात की किसी को भी खबर नहीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा दाऊद संग अपने रिश्ते की खबरों को नकारा था। लेकिन शारजाह के क्रिकेट स्टेडियम में मंदाकिनी की दाऊद संग मैच देखते हुए कई तस्वीरें वायरल हुईं थीं।

मंदाकिनी और दाऊद की नजदीकियां 90 के दशक में शिखर पर थीं। कहा तो यह भी जाता है कि दोनों एक-दूसरे को बेहद पसंद करते थे। मंदाकिनी को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इतना ज्यादा पसंद था कि वो तो अक्सर उससे मिलने दुबई पहुंच जाया करती थी। यही नहीं बल्कि कई पार्टियों में दोनों एक साथ देखे जाते थे। इसी के साथ मंदाकिनी भारत और पाकिस्तान मैच तक दाऊद के साथ देखतीं थीं। दोनों के रिश्ते का खुलासा एक मशहूर पत्रकार द्वारा अपनी किताब में कर बताया गया था कि जब मंदाकिनी दुबई जाती थीं तो दाऊद के विला पर ही रुकती थीं।

और फिर गुमनाम हुई मंदाकिनी-

उस किताब में और भी कई खुलासे किए गए थे। दोनो के रिश्ते की खबर मंदाकिनी के घर भी पहुंच गई थी बावजूद इसके दोनों के बीच की मुलाकातें कम नहीं हुईं। हैरानी की बात तो यह थी कि दाऊद की पत्नी महजबीन तक को भी दोनों के बीच बढ़ रही नजदीकियों पर पहले से ही शक था। जिसके बाद दाऊद का रिश्ता पत्नी महजबीन संग धीरे-धीरे बिगड़ता जा रहा था। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब मंदाकिनी और दाऊद के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। फिर दाऊद संग अपने रिश्ते से मंदाकिनी परेशान होकर कहां गायब हो गईं इस बात की किसी को खबर नहीं हुई।