प्रेमी के लिए इस लड़की ने की अपनी धर्म परिवर्तन, गायत्री मंदिर में लिए सात फेरे, बोली- मैंने अपनी मर्जी से की शादी

ऐसा कहा जाता है कि प्यार में सबसे ज्यादा ताकत होती है। जब किसी व्यक्ति को किसी से प्यार हो जाता है, तो वह अपने प्यार को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। प्यार में लोग सारी दुनिया से लड़ने को तैयार हो जाते हैं। दो प्यार करने वालों को मिलने से अमीरी, गरीबी, जात, धर्म की दीवार भी रोक नहीं पाती है। अक्सर आए दिन ऐसी खबरें सुनने को मिलती रहती हैं, जिसमें दो प्यार करने वाले एक दूसरे के साथ जीवन जीने के लिए घर से भागकर शादी कर लेते हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से शादी करके सनातन धर्म स्वीकार कर लिया है।

जी हां, एक मुस्लिम लड़की ने सनातन धर्म स्वीकार कर वैदिक मंत्रोचार के साथ हिंदू लड़के से शादी रचाई है। बात दें राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली लड़की को मंदसौर के रहने वाले राहुल से 3 साल पहले प्यार हो गया था। मंदसौर के गायत्री परिवार मंदिर में पहले इकरा नाम की इस लड़की का पवित्रीकरण किया गया और उसे हिंदू धर्म की दीक्षा दी गई। बाद में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उसकी शादी करवा दी गई। इकरा अब इशिका बन गई है।

आपको बता दें कि धर्म परिवर्तन कर इकरा से इशिका बनी लड़की जोधपुर जिले की रहने वाली है। 3 साल पहले उसकी मुलाकात राहुल वर्मा से हुई थी। दरअसल, राहुल 3 साल पहले किसी काम के चलते जोधपुर गया हुआ था। वहां राहुल और इकरा का घर पास-पास में ही था। राहुल और इकरा की मुलाकात दोस्ती में बदल गई फिर दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। उस दौरा में दोनों नाबालिग थे, लेकिन बालिक होने के बाद उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया।

वहीं शादी के लिए राहुल के घरवाले तो तैयार हो गए लेकिन इकरा के घरवाले राजी नहीं हुए। इसके बाद दोनों ने घर से भाग कर शादी करने का फैसला किया। दोनों ने पहले उदयपुर में ही कोर्ट में अपनी शादी के कागजात तैयार करवाएं। बाद में दोनों मंदसौर आ गए। यहां पहले पुलिस थाने में उन्होंने अपने शादी के पेपर जमा करवाएं और अब सनातन धर्म की परंपरा अनुसार शादी के बंधन में बंध गए।

इकरा का ऐसा कहना है कि वह अब इशिका बन चुकी है। उसने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। मेरे घरवाले शादी का विरोध कर रहे हैं इसलिए हमें सुरक्षा दी जाए। वहीं राहुल ने यह कहा कि हम दोनों एक दूसरे की सहमति से शादी कर रहे हैं। इकरा हिंदू बनने के लिए तैयार हो गई, तो हमने शादी के बारे में घरवालों को तैयार किया। मेरे घरवाले राजी हो गए।

आपको बता दें कि अभी कुछ महीने पहले ही मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म स्वीकार करने वाले चैतन्य सनातनी ने इनका विवाह संपन्न कराने के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी की। चैतन्य सनातनी का कहना है कि इकरा अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर रही है और अपनी मर्जी से शादी कर रही है। दोनों की शादी करवाने वाले गायत्री मंदिर के पुजारी ने कहा कि इकरा का पंचगव्य से स्नान कर पवित्रीकरण कराया गया और हिंदू धर्म की सनातन धर्म की दीक्षा दी गई।

पुजारी ने कहा कि सनातन धर्म की दीक्षा के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार राहुल-इशिका की शादी करवाई गई। फिलहाल, मंदसौर में हुई यह शादी चर्चा का केंद्र बनी हुई है।