अक्टूबर माह में मंगल करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा तगड़ा धन लाभ

ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि हर ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि में परिवर्तन करते रहते हैं। अगर कोई भी ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। अगर किसी राशि में ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ स्थिति में है तो इसकी वजह से जो व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं ग्रह की स्थिति ठीक ना होने के कारण व्यक्ति को अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल देव 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। जबकि 30 अक्टूबर 2022 को 6:19 बजे पर वक्री होंगे और नवंबर महीने की 13 तारीख तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं। मंगल का यह परिवर्तन सभी राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरूर डालेगा। लेकिन ऐसे 5 राशि वाले लोग हैं, जिनको मंगल का गोचर जबरदस्त लाभ देगा। इन राशियों की किस्मत खुलेगी और तगड़ा लाभ होने के योग बने हुए हैं। चलिए जानते हैं आखिर यह राशि वाले कौन से हैं।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही अच्छा साबित होगा। इस राशि वाले लोगों को इस परिवर्तन की वजह से तगड़ा लाभ होने के प्रबल योग बने हुए हैं। मंगल देव मेष राशि के लिए लग्न भाव और अष्टम भाव के स्वामी हैं। मंगल का गोचर आपको अच्छा फायदा देगा। गोचर के दौरान मंगल मेष राशि के तीसरे भाव में मौजूद रहेंगे और इससे आपके जीवन पर काफी सकारात्मक परिणाम आने वाला है। मंगल के गोचर से इस राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग नौकरी करते हैं, उनको प्रमोशन मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के योग हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल का गोचर जबरदस्त लाभ देने वाला रहेगा लेकिन आपको सावधान रहने की भी आवश्यकता है। मंगल देव वृषभ राशि के लिए द्वादश और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और 16 अक्टूबर को मंगल आपके दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। इसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बने हुए हैं। इस दौरान अगर आप कोई निवेशक करते हैं, तो उसमें आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। लेकिन आपको बेकार के खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। कारोबार और आयात-निर्यात में लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। वहीं मंगल की दृष्टि वृषभ राशि के आठवें स्थान पर रहेगी। इसी वजह से सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले के लिए मंगल योगकारक होते हैं और 16 अक्टूबर को एकादश भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे भी आपको बड़ा लाभ होने के योग बने हुए हैं। मंगल गोचर से इस राशि वाले लोगों के वेतन में वृद्धि होने के योग बने हुए हैं। उसके साथी प्रॉपर्टी या जमीन में निवेश करते हैं, तो वह आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी सिद्ध होगा और चतुर्थ भाव पर दृष्टि की वजह से प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बने हुए हैं। मंगल गोचर करते हुए कन्या राशि के दशम भाव यानी कर्म भाव में विराजमान रहेंगे, जिसकी वजह से आर्थिक उन्नति मिलेगी। इसके साथ ही व्यापार या नौकरी में नए अवसर प्राप्त होने के योग हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होते हैं और गोचर के बाद मंगल पंचम भाव में विराजमान रहेंगे, जिसका असर संतान, शिक्षा, बुद्धि, प्रेम संबंधों पर पड़ेगा। आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। लेकिन आपको यही सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप किसी भी प्रकार के गैरकानूनी या शॉर्टकट तरीके से बचें।